अल्लाह के रसूल ﷺ के कराबत यानी ‘अहले बैत’ का मकाम

रसूलल्लाह ﷺ ने कुरबानी केसे की..👇

यह हदीस शरीफ (इब्ने माजाह: 3122) हमें एक बहुत ही गहरी समझ देती है कि अल्लाह के रसूल ﷺ के कराबत लोग यानी ‘अहले बैत’ का मकाम कितना बुलंद और अलग है।

हदीस का सारांश 👇
हज़रत आयशा सिद्दीका (रज़ि.) और हज़रत अबू हुरैरा (रज़ि.) रिवायत करते हैं कि जब अल्लाह के रसूल ﷺ कुर्बानी करना चाहते, तो दो बड़े और सींगों वाले मेंढे खरीदते:
👉🏻 पहला मेंढा: अपनी पूरी उम्मत की तरफ से ज़ब्ह करते (उन उम्मतीयों के लिए जो अल्लाह की तौहीद और नबी की रिसालत की गवाही देते हैं)।
👉🏻 दूसरा मेंढा: खास अपने लिए और अपनी ‘आल’ (अहले बैत) के लिए ज़ब्ह करते।

काबिले-गौर नुक्ता: अहले बैत और सहाबा के दरमियान फर्क 👇

यह हदीस साबित करती है कि रसूल्लाह ﷺ ने ‘उम्मत’ और ‘आल’ (खानदान) को दो अलग श्रेणियों (Categories) में रखा है:

👉🏻 उम्मत और सहाबा: तमाम सहाबा इकराम उम्मत का हिस्सा हैं। जब नबी ﷺ ने पहली कुर्बानी उम्मत के लिए की, तो उसमें तमाम सहाबा शामिल हो गए।

👉🏻 अहले बैत (आल-ए-मुहम्मद): दूसरी कुर्बानी खास सिर्फ अपने और अपने खानदान के लिए करके नबी ﷺ ने दुनिया को बताया कि ‘आल’ का मकाम उम्मत से अलग और विशिष्ट है।

यह फर्क क्यों अहम है?
👉🏻 खून का रिश्ता: सहाबा ने नबी ﷺ से दीन सीखा और आपका साथ दिया, लेकिन अहले बैत नबी ﷺ के खून का हिस्सा हैं।
👉🏻 खास दुआ: हम हर नमाज़ में ‘दरूदे इब्राहीमी’ में नबी ﷺ के साथ सिर्फ आपकी ‘आल’ (खानदान) पर सलामती भेजते हैं, जो उनकी सरवोपरिता (Superiority) को साबित करता है।
👉🏻 तहारत और पाकीज़गी: कुरान पाक (सूरा अहज़ाब, आयत 33) से साबित है कि अल्लाह पाक ने खास तौर पर अहले बैत को पाक व साफ किया और तमाम नापाकियों को उनसे दूर कर दिया। यह विशेषता सिर्फ अहले बैत की है, यह दर्जा किसी दूसरे को हासिल नहीं।

निष्कर्ष (Result)
सहाबा इकराम हमारे लिए चमकते सितारे हैं, लेकिन अहले बैत नबी ﷺ के बाग के वो फूल हैं जिन्हें नबी ﷺ ने हमेशा अपने साथ रखा और उम्मत से अलग दर्जा अता किया। यह हदीस इस बात की स्पष्ट दलील है।

Leave a comment