Ibn Rushd

इब्न रुश्द (Averroes) 12वीं सदी के मशहूर अंदलुसी दार्शनिक, फ़क़ीह, तबीब और बहु-विषयक विद्वान थे, जिन्हें “फ़ादर ऑफ़ रेशनलिज़्म” और “द कमेंटेटर” के नाम से याद किया जाता है। उन्होंने अक़्ल (Reason) और ईमान (Faith) के दरमियान हमआहंगी पर ज़ोर दिया और यह साबित करने की कोशिश की कि दीन और फ़लसफ़ा एक-दूसरे के मुक़ाबिल नहीं, बल्कि एक-दूसरे की तकमील करते हैं।

इब्न रुशद ने अरस्तू (Aristotle) की किताबों पर ऐसी गहरी और तफ़्सीली शरहें (Commentaries) लिखीं जिन्होंने क्लासिकी यूनानी फ़लसफ़े को ज़िंदा रखा और यूरोप तक पहुंचाया। उनकी तहरीरों के लैटिन तराजिम ने मीडीवल यूरोप में इल्मी और फ़िक्ऱी बेदारी पैदा की, जिसकी वजह से उन्हें पश्चिमी दुनिया में “The Commentator” कहा जाने लगा।

उन्होंने मध्यकालीन Scholasticism की तश्कील में भी अहम किरदार अदा किया। थॉमस एक्विनास जैसे यूरोपीय मुफक्किर उनके अफ़कार से गहराई से मुतास्सिर हुए। इब्न रुश्द ने फ़लसफ़ियाना हक़ीक़त और मज़हबी तालीमात के बीच फ़र्क़ को वाज़ेह करते हुए यह दलील दी कि अक़्ल और वही (Revelation) के दरमियान टकराव नहीं होना चाहिए।

फ़लसफ़े के अलावा उन्होंने तिब्ब (Medicine) और क़ानून (Law) के मैदान में भी बेमिसाल ख़िदमात अंजाम दीं। उनकी मेडिकल किताबें सदियों तक यूरोपीय यूनिवर्सिटियों में पढ़ाई जाती रहीं, जबकि इस्लामी फ़िक़्ह पर उनकी तस्नीफ़ात आज भी इल्मी हल्कों में अहम मानी जाती हैं।

हवाला (Reference):
Adamson, Peter (2016). Philosophy in the Islamic World: A History of Philosophy Without Any Gaps. Oxford University Press.

#