पत्थरों का आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ की गवाही देना और आपको सलाम करना

पत्थरों का आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ की गवाही देना और आपको सलाम करना..

✪_ एक दफा आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ के पास अबू जहल आया, उसकी मुठ्ठी में कंकरियां थी? कहने लगा.. अगर आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ ये बता दें की, मेरे हाथ में क्या है तो मैं मुसलमान हो जाऊंगा?

⇨ आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ ने उसके हाथ की तरफ इशारा फरमाया तो कंकरियों ने कलमा पढना शुरू कर दिया। मगर अफसोस की, उसका (अबू जहल का) दिल पत्थर से भी ज्यादा सख्त था इसलिए वादे से मुकर गया।

✪ _एक पत्थर ऐसा था की, जब आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ उसके करीब से गुजरते तो वो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ को देखकर सलाम किया करता था।,

⇨ हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ﷺ ने फरमाया की, मै इस पत्थर को जानता हूँ, जो मुझे नुबूवत से पहले भी सलाम करता था और आज भी मुझे सलाम करता है।

Leave a comment