Hadith Bukhari 1462

Aaqae Do Jahan Hazrat Mohammed Mustafa Sallallahu Alaihiwasallam Ne Irshad Farmaya:

“Aye Aurato’n Ki Jamaat ! Sadqa Diya Karo ! Kyunki Maine Dekha K Jahannum May Tumhari Aksariyat Hai, Aurato’n Ne Poocha: Ya Rasool Allah Sallallahu Alaihiwasallam ! Aisa Kyun Hai ?

Aap Sallallahu Alaihiwasallam Ne Farmaya: Isliye K Tum Laan Wo Taan Zyada Karti Ho Aur Apne Shauharo Ki Na Shukri Karti Ho.

{ Sahih Bukhari : 1462 }

Sadqa Dene Ka Hukum Isliye Diya Gaya K Sadqa , Jahannum Se Bachao Ka Aham Zariya Hai

ग़ार ए सौर का वो साँप

ग़ारसौरकावो_साँप जिसने हिजरत के मौक़े पर हज़रते अबूबक्र सिद्दीक़ रज़ियल्लाहो अन्हु को डसा था….

वो साँप आक़ा ए करीम ﷺ की ज़ियारत के लिए हज़ारों साल से मुन्तज़िर था ।
हज़रत ईसा रूहुल्लाह अलैहिस्सलाम एक मर्तबा कहीं तशरीफ ले जा रहे थे ।
साँप को पता चला कि इस रास्ते से हज़रत ईसा गुज़रेंगे..जब आप का गुज़र हुआ तो साँप आप की ख़िदमत में हाज़िर हुआ और अर्ज किया – या रूहुल्लाह…!! राहे मक्का किधर है..?? आप ने पूछा – तुझे राहे मक्का से क्या मतलब..? साँप ने कहा – या नबी उल्लाह… 600 साल हो गये ।
मेरा दिल इश्क ए मुहम्मदी में तड़प रहा है और फिराक़े मोहम्मद ﷺमें मेरा जिस्म सूख कर लगर हो गया है ।
हज़रत ईसा ने फरमाया – अभी अपने दिल को ठन्डा रख मेरे और उनकी तशरीफ़ आवरी में 600 साल दर पेश हैं ।
साँप ने अर्ज किया – मेरी तो रग-रग में इश्के मोहम्मदी बस चुका है ।
या नबी करम फरमायें और बराये मेहरबानी मक्का का रास्ता बतायें ।
मेरे लिए यही बेहतर है कि मैं अपने महबूब की याद में जान दे दूँ ।
चुनाँचे हज़रत ईसा अलैहीस्सलाम ने उस साँप को मक्के का रास्ता दिखाया ।
साँप चल पड़ा रास्ते में कई दुशवारियाँ पेश आयीँ कई जगह पर ख़तरनाक साँपों से मुक़ाबला हुआ कई कई दिन तक ख़ुराक़ नसीब नहीं हुई ।
आख़िर बहुत मेहनत और मशक़्कत के बाद वो साँप अपनी मन्ज़िल मक्का शरीफ पहुँच गया और ग़ार ए सौर में में आकर आक़ा ए करीम ﷺ का मुन्तज़िर रहा ।
और ये भी मन्क़ूल है कि वो साँप रोज़ाना शौक़ ए दीदार में 70 बार अपने बिल से बाहर निकलता था ।
सुब्हानल्लाह
ये है साँप का इश्क़ और जिस मक़ड़ी ने हिजरत के मौक़े पर गार ए सौर के चारों तरफ जाला ताना था उसके मुताल्लिक़ भी ये क़ौल मिलता है कि वो मकड़ी 700 साल से उस ग़ार में मुन्तज़िर बैठी थी ।
( मदारीजुन्नुबूब रूक़्न चहारम )
(ताजुल क़सस -145/46)
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
शेअर करके सद्का ऐ जारिया रवां करने में हिस्सेदार बनें
दुआओं 🤲🏻 में याद रखियेगा

अल्हम्दुलिल्लाह की फ़ज़िलत

:::अल्हम्दुलिल्लाह की फ़ज़िलत:::

  1. अल्हम्दुलिल्लाह से मीज़ान भर जाऐगा । [मुस्लिम]
  2. बहतरीन दुआ अल्हम्दुलिल्लाह है । [तिर्मिजी]
  3. नेमत मिलने पर अल्हम्दुलिल्लाह कहना मिलने वाली नेमत से अफ़ज़ल है । [इब़्न माजह]
  4. 100 बार अल्हम्दुलिल्लाह कहना अल्लाह पाक की राह मे 100 लगाम चढ़ाऐ हुऐ घोड़े देने की तरह है । [अहमद]
  5. अल्हम्दुलिल्लाह जन्नत मे दरख़्त लगाने का एक बीज है । [तिर्मिजी]
  6. अल्हम्दुलिल्लाह कहने पर जन्नत मे एक दरख़्त लगा दिया जाता है । [इब़्न माजह]
  7. अल्हम्दुलिल्लाह बाक़ी रहने वाली नेकीयों मे से है । [हाकिम]
  8. अल्हम्दुलिल्लाह कहना सदक़ा है । [मुस्लिम]
  9. अल्हम्दुलिल्लाह वही कलमा है जिस ने हज़रत नुह अलैहिस्सलाम को अल्लाह पाक का शुक्र गुज़ार बन्दा बना दिया । [अहमद]
  10. खाना खा कर शुक्र अदा करने वाला सब्र करने वाले रोज़ेदार की तरह है । [तिर्मिजी] आप खाना खा कर अल्हम्दुलिल्लाह कह कर यह फ़ज़िलत हासिल कर सकते हो ।
  11. अल्लाह पाक बन्दे से राज़ी होता है जब वह खाना खा कर अल्हम्दुलिल्लाह पढ़े या पि कर अल्हम्दुलिल्लाह पढ़े । [मुस्लिम]
  12. आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम जब छिंकते तो अल्हम्दुलिल्लाह कहते । [अहमद]
  13. आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने एक शख़्स से कहा: ऐ फलाह कैसे हो? उस ने कहा: अल्हम्दुलिल्लाह, तो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया: मैं तुझ से यही चाहता था । [तबरानी]
    ऐ अल्लाह! हमे तेरा शुक्र गुज़ार बन्दा बना । आमीन
    🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    शेअर करके सद्का ऐ जारिया रवां करने में हिस्सेदार बनें
    दुआओं 🤲🏻 में याद रखियेगा