Yaum e Mubahila 24 Zilhaj

*सच्चों की ईद…….मुबाहिला*


*अल्लाह सुब्हानहु व तआला और रसूलअल्लाह स्वल्लल्लाहो अलयहे व आलेही व सल्लम की नज़र में सबसे सच्चा कौन ❓*

ये किस्सा 10 हिजरी का है जब अरब मुल्क में मौजूद एक इलाक़ा जिसको नजरान के नाम से जाना जाता है वहाँ के ईसाइयों ने अल्लाह के रसूल अलैहिस्सलाम से हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के मुताल्लिक़ बहस की और हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम को अल्लाह का बेटा बताया(माज़ अल्लाह) और हुज़ूर पाक के लाख समझाने के बावजूद की हज़रत ईसा अल्लाह के बेटे नही बल्कि अल्लाह की तरफ से नबी बनाये गए हैं इस बात का इनकार करते रहे जब नजरान के ईसाइयों के बड़े बड़े पादरी भी हुज़ूर की बात को नही मानें बल्कि हुज़ूर पाक को और  दीने इस्लाम को झूठा कहने लगे(माज़ अल्लाह) तो फिर अल्लाह तआला ने सूरए आले इमरान की ये आयत न 61 को नाज़िल फ़रमाया

فَمَنْ حَاجَّكَ فِيهِ مِن بَعْدِ مَا جَاءَكَ مِنَ الْعِلْمِ فَقُلْ تَعَالَوْا نَدْعُ أَبْنَاءَنَا وَأَبْنَاءَكُمْ وَنِسَاءَنَا وَنِسَاءَكُمْ وَأَنفُسَنَا وَأَنفُسَكُمْ ثُمَّ نَبْتَهِلْ فَنَجْعَل لَّعْنَتَ اللَّهِ عَلَى الْكَاذِبِينَ

(अल-ए-इमरान – 61)
*फिर जब तुम्हारे पास इल्म (कुरान) आ चुका उसके बाद भी अगर तुम से कोई (नसरानी) ईसा के बारे में हुज्जत करें तो कहो कि (अच्छा मैदान में) आओ हम अपने बेटों को बुलाएं तुम अपने बेटों को और हम अपनी औरतों को (बुलाएं) और तुम अपनी औरतों को और हम अपनी जानों को बुलाएं ओर तुम अपनी जानों को,उसके बाद हम सब मिलकर (ख़ुदा की बारगाह में) गिड़गिड़ायें और झूटों पर ख़ुदा की लानत करें।*

जब अल्लाह का ये हुक्म नाज़िल हुआ कि अब जब बात झूठ और सच की आ ही गई है तो फिर ए नबी आप इन ईसाइयों के आलिमों से फ़रमा दीजिए कि आओ एक मैदान में *हम अपने बेटों को बुलाएँ* तुम अपने बेटों को बुलाओ,और *हम अपनी औरतों को* और तुम अपनी औरतों को बुलाओ और *हम अपनी जानों(नफ्सों) को बुलाएँ* और तुम अपनी जानों (नफ्सों) को बुलाओ उसके बाद हम सब मिलकर खुदा की बारगाह में दुआ करते हैं कि हम में से *जो झूठा है उस पर अल्लाह की लानत हो।*

जब दिन और वक़्त मुक़र्रर हो गया तो फिर 24 ज़िलहिज्ज् 10 हिजरी को तमाम नजरान के बड़े बड़े आलिम व पादरी जमा हुए अपने पूरे लोगों के साथ और फिर रसूलअल्लाह के आने का इंतज़ार करने लगे थोड़ी देर में वो लोग देखते हैं कि हुज़ूर पाक चले आ रहे हैं लेकिन उनके साथ कोई भीड़ भाड़ नही है ना असहाबे किराम हैं बल्की क़ुरआन में *अल्लाह के हुक्म के मुताबिक़ रसूलअल्लाह के साथ हुक्मे परवरदिगार के मुताबिक बेटों में इमाम हसन अलैहिस्सलाम हुज़ूर पाक की उंगली पकड़े हुए और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम हुज़ूर पाक की गौद मुबारक में* उनके बाद *औरतों में सिर्फ़ एक अकेली इकलौती ख़ातून ए जन्नत की सरदार हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा*(जबकि हुक्म औरतों का हुआ था लेकिन शर्त सच्चा होने की थी जिसने पूरी ज़िन्दगी में झूठ न बोला हो इसलिए तन्हा एक ही ख़ातून) और *रसूल की जान ओ नफ़्स के तौर पर सिर्फ़ हज़रत अली अलैहिस्सलाम(यहाँ पर भी नफ्सों का हुक्म था लेकिन शर्त वही ऐसे इंसान की थी जिसने पूरी ज़िंदगी में कभी भी झूठ न बोला हो वरना वो झूठों पर लानत कैसे कर सकता है जिसने खुद कभी झूठ बोला हो वरना लानत पलट के खुद पर आ जाती)*।जब ईसाइयों के बड़े बड़े पादरियों ने इन पंजेतन पाक की इन नूरानी शख़्सियतों को आते देखा तो अचानक उन पादरियों ने बोलना शुरू किया कि हम ऐसी शख़्सियतों को मैदान में हमारी तरफ़ आते हुए देख रहे हैं कि *अगर ये लोग (पंजेतन पाक) पहाड़ की तरफ इशारा कर दें तो पहाड़ अपनी जगह से हट जायेंगे, और अगर इन्होंने हमारे ऊपर लानत कर दी तो क़यामत तक कोई ईसाई नही आएगा* सब अभी ख़त्म हो जायेंगे।

इसलिए उन पादरियों ने हुज़ूर से हार मानली और बिना मुबाहिला किये ही लौटने का फ़ैसला कर लिया और जज़िया भी देना मन्ज़ूर कर लिया।

अहलेसुन्नत की मशहूर किताब मुसनद अहमद में हदीस नम्बर 12320 में इस वाक़ये का ज़िक्र आया है—


Musnad Ahmed Hadees # 12320

۔ (۱۲۳۲۰)۔ وَعَنْ سَعْدِ بْنِ اَبِیْ وَقَّاصٍ، قَالَ: وَسَمِعْتُہُ یَقُولُیَوْمَ خَیْبَرَ: ((لَأُعْطِیَنَّ الرَّایَۃَ رَجُلًا یُحِبُّ اللّٰہَ وَرَسُولَہُ، وَیُحِبُّہُ اللّٰہُ وَرَسُولُہُ۔)) فَتَطَاوَلْنَا لَہَا فَقَالَ: ((ادْعُوا لِی عَلِیًّا۔)) فَأُتِیَبِہِ أَرْمَدَ فَبَصَقَ فِی عَیْنِہِ وَدَفَعَ الرَّایَۃَ إِلَیْہِ فَفَتَحَ اللّٰہُ عَلَیْہِ، وَلَمَّا نَزَلَتْ ہٰذِہِ الْآیَۃُ {نَدْعُ أَبْنَائَ نَا وَأَبْنَائَ کُمْ} [آل عمران: ۶۱] دَعَا رَسُولُ اللّٰہِ صَلَّی اللّٰہُ عَلَیْہِ وَسَلَّمَ عَلِیًّا وَفَاطِمَۃَ وَحَسَنًا وَحُسَیْنًا، فَقَالَ: ((اَللّٰہُمَّ ھٰوُلَائِ اَھْلِیْ۔)) (مسند احمد: ۱۶۰۸)

तर्जुमा–सैय्यदना साद बिन अबी वकास रज़ियल्लाहु अन्हू से रिवायात है, वो कहते हैं : जब ये आयत ➡️

*فَمَنْ حَاجَّكَ فِيهِ مِن بَعْدِ مَا جَاءَكَ مِنَ الْعِلْمِ فَقُلْ تَعَالَوْا نَدْعُ أَبْنَاءَنَا وَأَبْنَاءَكُمْ وَنِسَاءَنَا وَنِسَاءَكُمْ وَأَنفُسَنَا وَأَنفُسَكُمْ ثُمَّ نَبْتَهِلْ فَنَجْعَل لَّعْنَتَ اللَّهِ عَلَى الْكَاذِبِينَ*

(अल-ए-इमरान – 61)
*फिर जब तुम्हारे पास इल्म (कुरान) आ चुका उसके बाद भी अगर तुम से कोई (नसरानी) ईसा के बारे में हुज्जत करें तो कहो कि (अच्छा मैदान में) आओ हम अपने बेटों को बुलाएं तुम अपने बेटों को और हम अपनी औरतों को (बुलाएं) और तुम अपनी औरतों को और हम अपनी जानों को बुलाएं ओर तुम अपनी जानों को,उसके बाद हम सब मिलकर (ख़ुदा की बारगाह में) गिड़गिड़ायें और झूटों पर ख़ुदा की लानत करें।*

*जब 👆आयत नाज़िल हुई तो रसूलअल्लाह स्वल्लल्लाहो अलयहे व आलेही व सल्लम ने सैय्यदना अली अलैहिस्सलाम, सय्यदा फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा, सैय्यदना इमाम हसन और सैय्यदना इमाम हुसैन को बुलाया और फ़रमाया या अल्लाह!ये मेरे अहलेबैत हैं।*


एक और जगह सुनने इब्ने माजा में हदीस नम्बर 120 में आया है कि➡️

Sunnan e Ibn e Maja Hadees # 120

حَدَّثَنَا مُحَمَّدُ بْنُ إِسْمَاعِيل الرَّازِيُّ، ‏‏‏‏‏‏حَدَّثَنَا عُبَيْدُ اللَّهِ بْنُ مُوسَى، ‏‏‏‏‏‏أَنْبَأَنَا الْعَلَاءُ بْنُ صَالِحٍ، ‏‏‏‏‏‏عَنْ الْمِنْهَالِ، ‏‏‏‏‏‏عَنْ عَبَّادِ بْنِ عَبْدِ اللَّهِ، ‏‏‏‏‏‏قَالَ، ‏‏‏‏‏‏قَالَ عَلِيٌّ:‏‏‏‏   أَنَا عَبْدُ اللَّهِ، ‏‏‏‏‏‏وَأَخُو رَسُولِهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ، ‏‏‏‏‏‏وَأَنَا الصِّدِّيقُ الأَكْبَرُ لا يَقُولُهَا بَعْدِي إِلا كَذَّابٌ، ‏‏‏‏‏‏صَلَّيْتُ قَبْلَ النَّاسِ بِسَبْعِ سِنِينَ  .

*तर्जुमा–हज़रत अली अलैहिस्सलाम फ़रमाते हैं कि: में अल्लाह का बन्दा और उसके रसूल स्वल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम का भाई हूँ, और में सिद्दिके अकबर (सबसे बड़ा सच्चा) हूँ मेरे बाद इस फ़ज़ीलत का दावा झूठा शख़्स ही करेगा,मैंने सब लोगों से सात बरस पहले नमाज़ पढ़ी।*


इन्ही अहलेबैत अलैहिस्सलाम की फ़ज़ीलत बयान करने के लिए ये एक हदीस ही काफ़ी है कि अहलेसुन्नत की बड़ी किताब जामये तिर्मिज़ी शरीफ़ में आया है कि➡️

Jam e Tirmazi Hadees # 3733

حَدَّثَنَا نَصْرُ بْنُ عَلِيٍّ الْجَهْضَمِيُّ، حَدَّثَنَا عَلِيُّ بْنُ جَعْفَرِ بْنِ مُحَمَّدِ بْنِ عَلِيٍّ، أَخْبَرَنِي أَخِي مُوسَى بْنُ جَعْفَرِ بْنِ مُحَمَّدٍ، عَنْ أَبِيهِ جَعْفَرِ بْنِ مُحَمَّدٍ، عَنْ أَبِيهِ مُحَمَّدِ بْنِ عَلِيٍّ، عَنْ أَبِيهِ عَلِيِّ بْنِ الْحُسَيْنِ، عَنْ أَبِيهِ، عَنْ جَدِّهِ عَلِيِّ بْنِ أَبِي طَالِبٍ، أَنَّ رَسُولَ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ أَخَذَ بِيَدِ حَسَنٍ،‏‏‏‏ وَحُسَيْنٍ،‏‏‏‏ فَقَالَ:‏‏‏‏    مَنْ أَحَبَّنِي وَأَحَبَّ هَذَيْنِ،‏‏‏‏ وَأَبَاهُمَا،‏‏‏‏ وَأُمَّهُمَا كَانَ مَعِي فِي دَرَجَتِي يَوْمَ الْقِيَامَةِ   . قَالَ أَبُو عِيسَى:‏‏‏‏ هَذَا حَسَنٌ غَرِيبٌ، ‏‏‏‏‏‏لَا نَعْرِفُهُ مِنْ حَدِيثِ جَعْفَرِ بْنِ مُحَمَّدٍ إِلَّا مِنْ هَذَا الْوَجْهِ.

*तर्जुमा–रसूलअल्लाह अलैहिस्सलाम ने इमाम हसन और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का हाथ पकड़ा और फ़रमाया:”जो मुझसे मोहब्बत करे,और इन दोनों से,और इनदोनों के बाप (हज़रत अली अलैहिस्सलाम) और इन दोनों की माँ (हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहे) से मोहब्बत करे,तो वो क़यामत के दिन मेरे साथ मेरे दर्जे में होगा”!*

ऊपर दी हुई क़ुरआन और अहादीस की तमाम मोतबर रिवायतों से एक बात तो समझ में आ गई के *तमाम आलमीन मैं पंजेतन पाक से बढ़कर कोई भी सच्चा व सिद्दिके अकबर नही है, क्योंकि अगर ऐसा कोई और होता तो हुज़ूर अल्लाह के हुक्म से उसको भी अपने साथ ईसाइयों के सामने मुबाहिला के लिए अपने साथ उनको भी ले जाते।*
और इस्लाम की ईसाइयों पर इस बिना हथियार से लड़ी गई जंग में जीत की खुशी को ईद की ख़ुशी में कई तरह आलमे इस्लाम को हर साल मनाना चाहिए।

*तमाम आलमे इस्लाम को 24 ज़िलहिज्ज् की इस ईद(ख़ुशी) की बहुत बहुत मुबारकबाद*


*🖋️अबु मोहम्मद*

JMubahle ka Waqiya aur Aayat-e-Mubahla Gawah hai ke jo bhi Allah Rasool SAW aur Ahle Bayt Pak ke khilaf jayega wo jhoota hai!!*
Alaihim Afdalus Salawatu was Salaam

“Phir Aye Mehboob, Jo Tum Se Isaa k Baare Me Huzzat Kare Iske Baad Tumhe Ilm Aachuka To Unse Farmado Aao Hum Bulaye Apne Bete Aur Tumhare Bete Aur Apni Aurato Aur Tumhari Aurato Aur Apni Jaane’in Aur Tumhari Jaane’in Phir Mubahila Kare To Jhuto Par Allah Ki Laanat Daale”

(Surah Al Imraan Ayat 61)

Ye Aayat E Karima Nazraan k Isaiyo k muttalik Naazil huwi Jo Huzoor Nabi E Rehmat صلى الله عليه وسلم se Hazrat Isaa k Muttalik Bahes Karne Aaye the, Yeh Shaher Arab Me Isaiyi Mazhab Ka Bahot Bada Markaj Tha. Is Shaher E Nazraan me Ek Bahot Bada Girzaghar (Church) tha Jaha Bade bade Arab k Padri Rehte The, Unka Sardar Tha Abdul Masih uski raay k begair us Shaher k Isayi Koi Kaam naa karte.Ye Log Asr k wakt Apne Wafd k saath Madina Munawwar pahuche Jo Munazra Karne aaye the.

Allah K Rasool صلى الله عليه وسلم ne Jab Ye Wajeh Bayan Kar Diya K Isaa Alaihi Salam Allah Tabarwa’taala k bheje Ambiya Alaihi Salam aur Swaleh Bande Hai Bete Nahi Jaisa Isayo Ka Batil Akeeda hai ispe Chand Isaiyo ne Munazra (debate) Ki par wo koi dalail na laa sake aur Huzoor Nabi E Karim صلى الله عليه وسلم ne unhe dalail se wajeh kiya k jab Isa Alaihi salam bin baap k paida huwe to unhe tumne Khuda maan liya jab ki Adam Alaihi Salam ko naa baap ki jarurat huwi naa maa ki ALLAH ne unhe Qudrat e Kamila se paida kiya Aage phir ALLAH Taa’la ne ye AYAT E MUBAHILA naazil ki jisme Isayo ko kaha gaya wo leke aaye apne ahle o aayal ko Aur Huzoor Nabi E Karim Apni Ahle bait ko aur Ek Dusre k halaakat ki dua kare taaki Haq wajeh hojaye.

Ispe Isayo ne Kaha K Wo gaur o fikr karke jawab denge natiza ye huwa k unme jo Nazran ka sabse Bada Padri Abdul Masi (ARCH BISCHOP of Nazran) Se Mashwara kiya To Usne Kaha Muhammad صلى الله عليه وسلم Allah k bheje Rasool صلى الله عليه وسلم Hai unse Mubahila naa karna agr Aalam e Dunya Me Isayat ko bachana chahte ho to wapas chale jao warna koi Isai Rooh e Jamin me nahi bachega par uske mashware k baad bhi kuch log Nabi e Karim صلى الله عليه وسلم k pass Jaa pahuche to dekha Huzoor Nabi e Karim صلى الله عليه وسلم ki Godh e Mubarak Me Hazrat Hasan aur Hussain Radi the aur Hazrat Ali Aur Fatima Tuzahara Radi Allaho Azmain k piche the Huzoor Nabi e Karim صلى الله عليه وسلم Ne Kaha Mai Jo Dua Karu Tum Aamin kahna
Is haal ko dekh k Isayo pe aisa Raub Taari huwa k unke bade padri ne kaha k Mai aise Chehre Dekh Raha Hu agar ye Aamin kahde to ALLAH pahad ko yaha le aayga aur hum sab halak hojaynge bil aakhir Isaiyo ne Mubahile Se rahe farar ekteyar kar liya ye Is Aayat E Karima Ka Mukhtasar Sa Pas Manzar Hai ab Hum Hadeees E Sahi Se Bhi ye

*Hadees Sharif*

_“Amir bin Saad Bin Abi Waqqas Bayan Karte Hain Ki Jab Aayatey Mubaahila Naazil Huwi :_
*“Farmado Aao Hum Bulaye Apne Bete Aur Tumhare Bete Aur Apni Aurato Aur Tumhari Aurato Aur Apni Jaane’in Aur Tumhari Jaane’in Phir Mubahila Kare To Jhuto Par Allah Ki Laanat Daale”*

*(📖Surah Al Imraan Ayat 61)*”

*To Huzoor Nabi E Akram صلى الله عليه وسلم Ne Hazrat Ali, Hazrat Fatima, Hazrat Hasan Aur Husain RadiyAllahu Ta’ala Anhuma Ko Bulaaya Phir Farmaya :*
*Ya Allah!*
*Yeh Mere Ahle Bait Hain.”*

*📚References :*
(Sahi Muslim, Vol : 06, Pg : 264, Kitabul Manakib E Sahaba, Baab : Man Fazail E Ali Ibn Abu Talib, Hadees : 6220)
(Jamai Tirmizi, Kitabut Tafseer, Hadees : 3269 ‘English No : 2999’)
(Jamai Tirmizi, Kitabul Manakib, Hadees : 4090 ‘English No : 3724’)
(Imam Ahmad ibn Hambal Al Musnad Vol : 01, Pg : 185, Hadees : 1608)
(Imam Nasai Sunan Al Kubra Vol : 05, Pg : 107, Hadees : 8399)
(Imam Hakim Al Mustadraq Vol : 03, Pg : 163, Hadees : 4719)
(Imam Bayhaqi Sunan Ul Kubra Vol : 07, Pg :63, Hadees : 13169,13170)

नफ़्स-ए-रसूल

मौलाना अहमद रज़ा खान बरेलवी के वालिद, हज़रत अल्लामा नकी अली खान (रहमतुल्लाह अलैह) ने अपनी किताब में आयते मुबाहिला की तफसीर मे तहरीर फ़रमाया है कि हज़रत अली (अलैहिस्सलाम) रसूलुल्लाह ﷺ का ‘नफ़्स’ हैं।

आयत-ए-मुबाहिला में मौजूद लफ़्ज़ ﴿أَنْفُسَنَا وَأَنْفُسَكُمْ﴾ में “नफ़्स” से मुराद हज़रत अली करमल्लाहु वज्हहु हैं।

यह वही मुक़ाम है जहाँ अल्लामा नकी अली खान (रहमतुल्लाह अलैह) ने हज़रत अली (रज़ि.) को “नफ़्स-ए-रसूल” (यानी नबी-ए-करीम ﷺ का नफ़्स) क़रार दिया है—जैसा कि आयत-ए-मुबाहिला (सूरह आले इमरान, आयत 61) में इसका मफ़हूम वाज़ेह है।

📕 तफ़सीर अलम नशरा, सफा: 88
मुसन्निफ़: हज़रत मौलाना नकी अली खान (रहमतुल्लाह अलैह)


नोट: हम अहले-सुन्नत वल जमाआत का अकीदा है की  रसूलल्लाह ﷺ के बाल मुबारक भी सबसे अफजल है, और
मौला अली तो रसूलल्लाह ﷺ की नफ्स है भाला उम्मत मे उनसे अफजल कोन हो सकता.