
Month: May 2020
Eidul Fitr ki namaz ke masaail aur aasaan tareeqa





ईद किस के लिये है ?
*🕌 ईद किस के लिये है ? 🕌*
सरकार ﷺ की महब्बत से सरशार दीवानो सच्ची बात तो येही है कि ईद उन खुशबख्त मुसल्मानों का हिस्सा है जिन्हों ने माहे मोहतरम, रमज़ानुल मुअज़्ज़म को रोजों , नमाज़ों और दीगर इबादतों में गुज़ारा तो येह ईद उन के लिये अल्लाह की तरफ़ से मज्दूरी मिलने का दिन है। हमें तो अल्लाह से डरते रहना चाहिये कि आह ! मोहतरम माह का हम हक अदा ही न कर सके।
*औलियाए किराम रहमतुल्लाह तआला अलैह भी तो ईद मनाते रहे हैं :* प्यारे प्यारे इस्लामी भाइयो आजकल गोया लोग सिर्फ नए नए कपड़े पहनने और उम्दा खाने तनावुल करने को ही ईद समझ बैठे हैं ज़रा गौर तो कीजिये ! हमारे बुजुर्गाने दीन भी तो आख़िर ईद मनाते रहे हैं। मगर इन के ईद मनाने का अन्दाज़ ही निराला रहा है। वोह दुन्या की लज्जतों से कोसों दूर भागते रहे हैं और हर हाल में अपने नफ्स की मुखा – लफत करते रहे हैं..
अल्लाह की उन पर रहमत हो और उन के सदके हमारी मग़्फ़िरत हो

