
हज़रते फ़ातिमा ज़हरा (सअ) का इकलौती बेटी होना❗
मनाक़िब इबने शहर आशोब मे है कि जनाबे ख़दीजा के साथ जब आँहज़रत स० की शादी हुई आप बाकिरा थीं यह तसलीम शुदा अम्र है कि क़ासिम अबदुल्लाह यानी तय्यब व ताहिर और फ़ातिमा ज़हरा बतने ख़दीजा से रसूले इस्लाम स० की औलाद थी। इस में इख़तेलाफ है कि ज़ैनब, रूक़य्या उम्मे कुलसूम आँहजरत की लड़किया थी या नहीं यह मुसल्लम है कि यह लड़किया ज़ुहूरे इस्लाम से क़ब्ल काफ़िरों अतबा, अतैबा, पिसराने अबूलहब और अबुल्आस इब्ने रबीअ के साथ बियाही थी। जैसा कि मवाहिबुब लदुन्निया जिल्द 1 सफा. 197 तबा मिस्र व मरूजुज़ ज़हब मसउदी जिल्द 2 सफा. 298 तबा मिस्र से वाज़ेह है यह माना नही जा सकता कि रसूले इस्लाम अपनी लड़कियों को काफ़िरो के साथ बियाह देते लिहाज़ा यह माने बगैर चारा नही कि यह औरतें हाला बिन्ते खुवैलद हमशिरा जनाबे ख़दीजा की बेटीयां थी उनके बाप का नाम अबुल हिन्द था जैसा कि अल्लामा मोतमद बदख़शानी ने मरजाउल अनस मे लिखा है”। यह वाक्या है कि यह लड़किया ज़मानये कुफ़्र मे हाला और अबुल हिन्द में बहामि चपक़लिश की वजह से जनाबे ख़दीजा के ज़ेरे किफ़ालत और तहते तरबियत रहीं और हाला के मरने के बाद मुतलकन उन्ही के साथ होगयीं और ख़दीजा की बेटीया कहलाई। उसके बाद बज़रिये जनाबे ख़दीजा हज़रत से मुनसलिक होकर उसी तरह रसुल स० की बेटियां कहलाई।, जिस तरह जनाबे ज़ैद मुहावरा-ए-अरब के मुताबिक रसुल के बेटे कहलाते थे। मेरे नज़दीक इन औरतों के शौहर मुताबिक दस्तुरे अरब दामादे रसूल कहे जाने का हक़ रहते है। यह किसी तरह नही माना जा सकता कि यह रसूल की सुलबी बेटीयाँ थी। क्यो कि हुज़ूर सरवरे आलम का निकाह जब बीबी ख़दीजा से हुआ था तो आप स० के एलाने नबुवत से पहल इन लड़कियों का निकाह मुशरिको से हो चुका था और हुज़ूर रसवरे दो आलम का निकाह 25 साल के सिन में ख़दीजा से हुआ और 30 साल के सिन तक कोई औलाद नही हुई और चालिस साल के सिन मे आप ने एलाने नबुवत फ़रमाया और इन लड़कियों का निकाह मुशरिको से आप की चालिस साल की उम्र से पहले हो चुका था और इस दस साल के अरसे में आप के फरज़न्द का पैदा होना और इन तीन लड़कियो का पैदा होना तहरीर किया गया है जैसा कि मदारेजुन नबूवत में तफ़्सील से मौजूद है। भला गौर तो कीजिये कि दस साल की उम्र मे चार पांच औलादे भी पैदा हो गयी और इतनी उम्र भी हो गयी के निकाह मुशरिको से हो गया क्या यह अक़्ल व फ़हम मे आने वाली बात है? कि चार साल की लड़कियों का निकाह मुशरिको से हो गया और ह० उस्मान से भी एक लड़की का निकाह हालते शिरक में हो गया जैसे कि मदारेजुन नबूवत में मज़कूर है इस हक़ीक़त पर गौर करने से मालूम होता है कि यह लड़कियाँ हुजूर स० की ना थी बल्कि हालाह ही की थी और इस उम्र में थी कि उनका निकाह मुशरिकों से हो गया था। (📖सवानहे हयाते सय्यदा सफा 34)
🗒️14 सितारे, अल्लामा सय्यद नजमुल हसन करारवी मरहूम

