
ख़ातूने जन्नत सइयदा फातिमा सलामुल्लाह अलैहा के मनाकिब :-
हज़रत सइयदा फातिमा अलैहस्सलाम ख़वातीन में सबसे अफज़ल व आला हैं और कायनात की तमाम औरतों की सरदार हैं अल्लाह तआला ने इन्हे खास इनायात व सिफात से नवाज़ा है पूरी इन्सानी कायनात में किसी को हूर का लक्ब अता नहीं हुआ आप खास इनायात व सिफात व ऐज़ाज़ की बुनियाद पर खास अज़मतों की हामिल थीं आप आबिदा, ज़ाहिदा, ताहिरा, शाकिरा व साबिरा और रब की रज़ा पर राज़ी रहने वाली बेमिस्ल पाकीज़ा खातून थीं हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की नूरे नज़र उम्मुल मोमिनीन हज़रत खदीज़ातुल कुबरा (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) की लख़्ते जिगर हज़रत मौला अली (करमल्लाहु वजहुल करीम) की जोज़ा और हसनैन करीमैन (रजिअल्लाहु तआला अन्हुम) की माँ और तमाम ख़वातीने जन्नत की सरदार हैं।
अल्लाह तआला ने सइयदा फातिमा (सलामुल्लाह अलैहा) को वो एज़ाज़ और बुलन्द मकामो मरतब से नवाज़ा जिसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं और किसी दूसरी खातून को ये शरफ हासिल न हुआ आपकी खुसूसियात में से ये भी है कि आपका निकाह अर्शे आज़म पर मुनक़्क़िद हुआ और आप मासूमीन की फेहरिस्त व आसमानी शाख़्सियतों के जुमरे में शामिल हैं सरवरे कायनात रहमते दो आलम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम को अपनी सबसे प्यारी व लाडली बेटी सइयदा फातिमा (सलामुल्लाह अलैहा) से बेहद मुहब्बत थी और इस मुहब्बत का अंदाज़ जुदागाना था हुजूरसल्लल्लाहु अलैह वसल्लम से सइयदा फातिमा अलैहस्सलाम का रिश्ता सिर्फ बाप और बेटी का रिश्ता न था बल्कि हुक्मे इलाही से उम्मत के मुस्तबिल व हक़ व हिदायत और इमामत व कियादत (रहनुमाई) और रहबरी से मुन्सलिक है।
उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) फरमाती हैं सरवरे कायनात सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने खातूने जन्नत सइयदा फातिमा (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) से फ़रमाया- ऐ फातिमा क्या तुम इस बात पर राज़ी नहीं कि तुम मेरी उम्मत की तमाम औरतों की सरदार हो। (सही मुस्लिम-6/121)
हज़रत हुजैफा (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) से रिवायत है फ़रमाते हैं कि मेरी वालिदा ने मुझसे पूछा कि तुमने कब हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम से मुलाकात की थी मैने कहा कि इतनी मुद्दत से मैं हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम से नहीं मिल सका ये सुनकर वो रंज़ीदा हुईं तो मैंने अर्ज़ किया कि मुझे इजाज़त दीजिये कि मैं हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के साथ मग़रिब की नमाज़ पढूँ और तुम्हारे और अपने लिये दुआये मग़फ्रित कराऊँ पस मैं हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की खिदमत में हाज़िर हुआ और आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के साथ नमाज़े मग़रिब अदा की यहाँ तक कि आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने नमाज़े इशां अदा फरमाई और चल पड़े मैं भी आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के पीछे चल पड़ा मेरी आहट सुनकर आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फ़रमाया कौन हुजैफा है मैंने अर्ज किया जी हाँ आपसल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फरमाया तुझे क्या काम है अल्लाह तुझे और तेरी माँ को बख़्श दे फिर फ़रमाया यह एक फरिश्ता है जो आज रात से पहले कभी नहीं उतरा इसने अपने रब से इजाज़त माँगकर मुझे सलाम करने और मुझे ये खुशखबरी देने के लिये हाज़िर हुआ है कि फातिमा (अलैहस्सलाम) तमाम जन्नती औरतों की सरदार हैं और हसन व हुसैन (अलैहिमुस्सलाम) तमाम जन्नती नौ जवानों के सरदार हैं। (तिर्मिज़ी-2/734)
तसरीहः- मजकूरा हदीस पाक से कई बातें वाज़ेह हुईं
हैं कि हज़रत हुज़ेफ़ा (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) अपनी और अपनी वालिदा की दुआये मग़फिरत के इरादे से नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की ख़िदमत में हाज़िर हुये थे लेकिन हज़रत हुज़ेफ़ा के (दुआये मग़फिरत) अर्ज़ करने से कब्ल सरवरे कायनात सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम का ये फरमाना कि ऐ हुजैफा अल्लाह तआला तुझे और तेरी माँ को बख़्श दे आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम का ये इरशादे मुबारक आपके इल्मे गैब पर दलालत करता है कि आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के इल्मे ग़ैब में ये बात थी कि हज़रत हुजैफा (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) किस इरादे से मेरे पास आये हैं।
दूसरी बात ये कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम पर सलाम पढ़ने पर लगने वाले एतराज़ात की नफी कर दी कि जब मलाइका (फरिश्ते) इज़्ने खुदा से हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम को सलाम अर्ज़ करने की ग़रज़ से आते हैं तो हम मुसलमान अपने प्यारे आका ताजदारे मदीना रहमते दो आलम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम पर सलाम भेजते हैं तो बाज़ लोगों को क्यों तकलीफ होती है और सलाम पढ़ने पर एतराज़ात लगाते हैं हालाँकि उनके तमाम एतराज़ात बे बुनियाद और बद अकीदगी और उनके बे-ईमान होने पर दलालत करते हैं।
तीसरी बात ये कि अल्लाह तआला ने फरिश्ते के ज़रिये अपने महबूब तक ये पैग़ाम और खुशख़बरी भेजी कि खातूने जन्नत सइयदा फातिमा (अलैहस्सलाम) तमाम खवातीने जन्नत की सरदार हैं और हसनैन करीमैन (अलैहिमुस्सलाम) तमाम जवानाने जन्नत के सरदार हैं बल्कि हकीकत ये है कि हसनैन करीमैन तमाम जन्नती मर्दों के सरदार हैं क्योंकि हदीस पाक में है कि जन्नत में कोई भी मर्द व औरत बूढ़ा नहीं होगा यानी सब जवान होंगे और तीस साल की उम्र के होंगे और हमेशा इसी उम्र में रहेंगे और न कभी उनकी जवानी ख़त्म होगी।
रसूले अकरम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फ़रमाया- फातिमा मेरे जिगर का टुकड़ा है उसकी तकलीफ मेरी तकलीफ है और जो चीज़ उसे अज़ियत दे वो मेरे लिये भी अज़्ज़ियतनाक है (तिर्मिज़ी-2/763)
नबी करीम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फ़रमाया- फातिमा मेरे जिस्म का हिस्सा है जिसने फातिमा को गुस्सा दिलाया उसने मुझे गुस्सा दिलाया। (सही बुखारी-2/424)
सरकारे दो आलम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फ़रमाया- बेशक फातिमा मेरी शाखे समरबार है जिस चीज़ से उसे खुशी होती है उस चीज़ से मुझे भी खुशी होती है और जिस चीज़ से उसे तकलीफ पहुँचती है उस चीज़ से मुझे भी तकलीफ़ पहुँचती है
(मुस्तदरक हाकिम-3/168) (मुस्नद अहमद-4/332)
खातूने जन्नत सइयदा फातिमा (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) से हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की मुहब्बत का यह एक अलग अंदाज़ है कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने सइयदा फातिमा को अपने जिस्म अदस का एक जुज़ और जिगर का टुकड़ा कहा और आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम का ये फरमाना कि फातिमा की हर तकलीफ गोया मेरी तकलीफ है और फातिमा (अलैहस्सलाम) को गुस्सा दिलाना और उन्हें नाराज़ करना गोया मुझ (हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम) को गुस्सा दिलाना और नाराज़ करना है और सइयदा फातिमा को जो चीज़ खुशी पहुँचाती है वो चीज़ मुझे भी खुशी पहुँचाती है और ये हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम और सइयदा फातिमा (सलामुल्लाह अलैहा) के दरमियान अनोखी और बे मिस्ल बाहमी मुहब्बत है जिसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं है और हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की तकलीफ व नाराज़गी दरअस्ल अल्लाह तआला की नाराज़गी और गज़ब का बाइस है। एक
हज़रत मौला अली (करमल्लाहु वजहुल करीम) से रिवायत है रसूले अकरम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने सइयदा फातिमा से फरमाया- बेश्क अल्लाह तआला तेरी नाराज़गी पर नाराज़ होता है और तेरी रज़ा पर राज़ी होता है। (मुअजम कबीर-तबरानी-1 /108)
(मुस्तदरक हाकिम-3/167)
हज़रत अब्दुल्लाह बिन उमर (रज़िअल्लाहु तआला अन्हु) से रिवायत है कि नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम जब सफर का इरादा फरमाते तो अपने अहल व अयाल में सबसे आखिर में सइयदा फातिमा से गुफ़्तगू फ्रमाकर सफर पर र’वाना होते और सफ़र से बापसी पर सबसे पहले सइयदा फातिमा के पास तशरीफ लाते और फरमाते- ऐ फातिमा मेरे माँ बाप तुझ पर कुर्बान हों।
(इब्ने असाकर-तारीख दमिश्क-43/141) (हाकिम- अल मुस्तदरक-3/169,170)
तमाम सहाबाकिराम का ये मालूम था कि जब हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की खिदमत में हाज़िर होते और कुछ अर्ज़ करते तो कहते कि या रसूलुल्लाह मेरे माँ बाप आप पर कुर्बान हों मगर नबी करीम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के नज़दीक सइयदा फातिमा (अलैहस्सलाम) की कदरो मन्ज़िलत व ऐज़ाज़ का वो बुलन्द मकाम था कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम अपनी लख़्ते जिगर खातूने जन्नत सइयदा फातिमा से फ़रमाते ऐ फातिमा मेरे माँ बाप तुझ पर कुर्बान हों।
हज़रत मौला अली (करमल्लाहु वजहुल करीम) से रिवायत है नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फरमाया- मेरे पास एक फरिश्ते ने आकर अर्ज़ किया या रसूलुल्लाह अल्लाह तआला ने आप पर सलाम भेजा और फरमाया कि मैने आपकी बेटी फातिमा का निकाह माला-ए-आला (अर्थे आज़म) पर अली बिन अबू तालिब से कर दिया है पस आप ज़मीन पर फातिमा का निकाह अली से कर दें।
(मुहिब्बे तबरी-1/73)
हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसऊद रज़िअल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है सरवरे कायनात सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फरमाया अल्लाह तआला ने मुझे हुक्म फ़रमाया है कि फातिमा का निकाह अली से कर दूँ।
(मजमउज़्ज़वाइद-9/204) (मुअजम कबीर-तबरानी-10/156)
सइयदा फातिमा सलामुल्लाह अलैहा की शानो अज़मत का ये आलम कि आपको ये शरफे अज़ीम हासिल हुआ है कि आपका निकाह अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने अर्शे आज़म पर मुनक़्क़िद किया और आपके मजलिसे निकाह में (40) चालीस हज़ार रिश्तों ने शिर्कत की फिर हुक्मे खुदा से ज़मीन पर आपका निकाह हज़रत मौला अली से हुआ।
हज़रत मौला अली शेरे खुदा करमल्लाहु वजहुल करीम से रिवायत है नबी करीम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फरमाया मेरी बेटी फातिमा कयामत के दिन इस तरह उठेगी कि उस पर इज़्ज़त का जोड़ा होगा जिसे आवे हयात में धोया गया होगा सारी मखलूक उसे देखकर दंग रह जायेगी फिर उसे जन्नत का लिबास पहनाया जायेगा जिसका हर हुल्ला (जन्नती लिबास) हज़ार हुल्लों पर मुशतमिल होगा और हर एक पर सब्ज़ ख़त से लिखा होगा मेरी बेटी फातिमा को अहसन (बहुत अच्छी, बहुत खूब) सूरत व अकमल (बड़ी कामिल, निहायत माहिरे फन) व तमाम तर करामत और इज़्ज़त के साथ दुल्हन की तरह सजाकर सत्तर हज़ार हूरों के झुरमुट में जन्नत में ले जाया जायेगा। (मुहिब्ब तबरी-95)
हज़रत मौला अली मुर्तज़ा करमल्लाहु वजहुल करीम से रिवायत है रसूले अकरम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फ़रमाया- कयामत के दिन मुझे बुर्राक पर और मेरी बेटी फातिमा को मेरी सवारी उज़बा पर बिठाया जायेगा (तारीख दमिश्क-10/353)
रोज़े क्यामत अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त हज़रत सइयदा फातिमा ज़हरा (अलैहस्सलाम) को वो बुलन्द मक़ाम व इज़्ज़तो इकराम से सरफराज़ फ़रमायेगा कि अम्बियाकिराम भी उन्हें देखकर रश्क करेंगे रोज़े क्यामत हुक्मे खुदा होगा कि ऐ महशर वालो अपनी निगाहें और सरों को झुका लो ताकि फातिमा बिन्ते मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम) गुज़र जाये और आप दो सब्ज़ चादरों में लिपटी हुई सत्तर हज़ार हूरों के झुरमुट में गुज़र जायेंगीं।
हज़रत अबू अइयूब अन्सारी (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) से रिवायत है कि रोज़े क्यामत अर्श की गहराइयों से एक निदा देने वाला आवाज़ देगा कि ऐ महशर वालों अपने सरों को झुकालो और अपनी निगाहें नीची कर लो ताकि फातिमा बिन्ते मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम) पुल सिरात से गुज़र जायें पस आप सत्तर हज़ार खादिमा हूरों के साथ गुज़रेंगी। (मुहिब्बे तबरी-1/94) (कंजुल उम्माल-12/105)
उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका (रज़िअल्लाहु तआला अन्हा) से रिवायत है फरमाती हैं कि मैने रसूले अकरम (सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम) की साहबज़ादी खातूने जन्नत सइयदा फातिमा से बढ़कर किसी को आदात हसन सीरत व किरदार और वकार व उठने बैठने में हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के मुशाबा नही देखा नीज़ फ़रमातीं हैं जब फातिमा (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) तशरीफ लातीं तो हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम (उनके इस्तकबाल के लिये) खड़े हो जाते और उन्हें चूमते फिर उन्हें अपनी जगह बिठाते और जब हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम सइयदा फातिमा (सलामुल्लाह अलैहा) के यहाँ तशरीफ ले जाते तो सइयदा फातिमा (हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के इस्तकबाल के लिये) खड़ी हो जातीं और हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम को चूमती और अपनी जगह बिठाती जब हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम अलील (बीमार) हुये तो सइयदा फातिमा (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) हाज़िर हुईं और आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम पर झुक गईं आप का बोसा लिया फिर सर उठाया और रो पड़ीं फिर दोबारा झुकीं और सर उठाया तो हंस रही थीं हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम के विसाल के बाद मैंने उनसे पूछा कि बताओ कि जब आप हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम पर पहली बार झुकीं और सर उठाया तो आप रो रहीं थीं फिर दोबारा झुककर सर उठाया तो हंस रहीं थीं इसकी क्या वजह है तो आपने फ़रमाया-मुझे हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने बताया कि इसी मर्ज़ में मेरा विसाल होगा तो मैं रो पड़ी फिर बताया अहले बैत में सबसे पहले तुम मुझसे मिलोगी ये सुनकर मैं हंस पड़ी। (तिर्मिज़ी-2/765) (सही बुखारी-2/424)
हज़रत उम्मे सलमा (रज़िअल्लाहु तआला अन्हा) रिवायत करती हैं कि जब सइयदा फातिमा ज़हरा (अलैहस्सलाम) अपनी मरजुल मौत में मुब्तिला हुईं तो मैं उनकी तीमारदारी किया करती थी बीमारी के इस
पूरे अर्से के दौरान जहाँ तक मैंने देखा कि एक दिन सुबह उनकी हालत बेहतर थी और हज़रत मौला अली (अलैहस्सलाम) किसी काम से बाहर गये थे सइयदा फातिमा ज़हरा ने कहा ऐ अम्मा (उम्मे सलमा) मेरे गुस्ल के लिये पानी लायें तो मैं पानी लायी और आप सइयदा फातिमा (रजिअल्लाहु तआला अन्हा) ने गुस्ल किया फिर बोलीं अम्मा मुझे नया लिवास दें और मैंने ऐसा ही किया फिर आप किब्ला रूख होकर लेट गईं और अपना हाथ मुबारक अपने रूखसार अक्दस के नीचे कर लिया और फरमाया अम्मा अब मेरी वफात हो जायेगी मैं (गुस्ल करके) पाक हो चुकी हूँ लिहाज़ा मुझे कोई न खोले पस उसी जगह आपकी वफात हो गई। (मुस्नद अहमद-6/461) (मजमउज़्ज़वाइद-9/210)
हजरत जाबिर बिन अब्दुल्लाह (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) से रिवायत है नबी करीम सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फरमाया मेरी बेटी का नाम फातिमा इसलिये रखा गया है कि अल्लाह तआला ने उसे और उससे मुहब्बत रखने वालों को दोज़ख से अलग-थलग कर दिया है। (कंजुल उम्माल-12/109 ह०-34227) (अल फिरदौस-1/364)
हजरत अबू हुरैरा (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) से रिवायत है कि हज़रत मौला अली (रजिअल्लाहु तआला अन्हु) ने बारगाहे रिसालत माब में अर्ज किया या रसूलुल्लाह आपको मेरे और फातिमा में कौन ज़्यादा महबूब है आप सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम ने फ़रमाया फातिमा मुझे तुम से ज़्यादा प्यारी है और तुम मुझे उससे ज़्यादा अज़ीज़ हो (मजमउज़्ज़वाइद-9/173)
(मुअजम औसत-तबरानी-7/343 ह०-7675)

