💠 कर्बला के छठवें शहीद हज़रते कासित बिन ज़ुहैर अल-तग़लबी अलैहिस्सलाम
आप का पूरा नाम कासित इब्ने ज़ुहैर इब्ने हारिस तग़लबी है। आप हज़रत अमीरूल मोमिनीन के असहाब में से थे। इन की बहादुरी के कारनामे मशहूर हैं। जंगे जमल व सिफ़्फ़ीन और नहरवान में आपने पूरी जाँबाज़ी की है और बड़ी बे-जिगरी से लड़े हैं। आप को जब ये मालूम हुआ कि र्ज़न्दे रसूल इमाम हुसैन अलै० करबला में पहुँच गये है तो आप रात के वक़्त कूड़े से रवाना हो कर वारिदे करबला हुऐ और आप ने सुबहे आशूर इमाम हुसैन अलै० पर जान दे दी।


