EK SONCH APNE LIYE

*

✨EK SONCH APNE LIYE* :
*mein zindagi me aur ziyada achi taraf Raghib ( attract ) ho raha hon kyon ke mein naay jana ke achai aur burai sab mujh se shuru hoti hai. mein pehlay –apne aap ko tabdeel karne ja raha hon, taakay sab kuch mere liye seedhay hosakay. mein kisi par ilzaam lagane wala nahi hon. mein apni zindagi ki zimma daari qubool karne ja raha hon. mein jitna behtar bantaa hon, itna hi behtar apni taraf Raghib karta hon* .

*✨Sabakh :*
Insan ka acha hona bura hona ye khud usper depend karta hain, aur wo khud iska zimmedar hain, jub ke ek talaab me kichad me Kamal khilta hain, uss kichad ka asar Kamal per nahi hota jub tak khud kamal kichad me na gir jaye-, isi tarah insan chahe kitni buri sangat me ho ya mahole ya halat me ho wo khud burai khud se na apna le buraii uska kuch nahi kar sakti-, jub wo khud se burai apna ta hain burai uss per apna asar karna shuru kar deti hai- aur dhire dhire wuse ek bura insan bana deti hain, isiliye jub khud mehsoos Karo ke kis burai ya kis daladal me ho, toh waha se apne apku nikal lena chahiye, aur jaan ker aur bhi zyada is dal dal me phaste jana bewakhufi hain-.

Ab Jub insan buraion se nikal kar achai ki taraf palat ta hain toh wo har taraf achai he achai mehsus karta hain, aur sirf achi cheezen uski taraf palatna shuru kardeti hain-, yahi khudrat ka khanoon hain-, Marifat ka usool bhi hain-, chahey kitne bhi kitabein padle ilm hasil karle jub tak khud ko paak na karlo, jaha jaha phase hue ho waha se na nikallo sirf lafzi muttaqi paezgar banker reh jawoge-, khud ko dhoka dene wale, Iss per wo Asraar e Ilahi munkashif (khulti) nahi hain-, isiliye pahle khud mein tabdeeli lane ki koshish karo balke mukammal irada karlo aur kisi kamil ki talash karo aur haqiqat ka ilm hasil Karo-, nahi toh waqt younhi guzar jayega-.

Advertisement

नबी की गुस्ताखी इस्लाम से ख़ारिज कर देती है

*नबी की गुस्ताखी इस्लाम से ख़ारिज कर देती है*

तुम्हारा रब अज़्ज़ा व जल्ल फ़रमाता है

يخلفون بالله ماقالوا و لقد قالوا كلمة الكفر و كفروا بعد اسلامهم،

तर्जमा— ख़ुदा की क़सम ख़ाते हैं के उन्होंने नबी की शान में गुस्ताख़ी न की और अलबत्ता बेशक वह यह कुफ्र का बोल बोले, और मुसलमान होकर काफ़िर हो गए,

📚 पारा 10, सूरह तौबा,

इब्ने जरीर व तिबरानी व अबुश्शैख़ व इब्ने मर्द वयह अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू तआला अन्हुमा से रिवायत करते हैं,

रसूलल्लाह सल्लल्लाहू तआला अलैही वसल्लम एक पेड़ के साया में तशरीफ़ फरमा थे
इरशाद फरमाया अनक़रीब एक शख़्स आएगा, के तुम्हें शैतान की आंखों से देखेगा, वह आए तो उससे बात ना करना, कुछ देर ना हुई थी के एक करंजी आंखों वाला सामने से गुज़रा, रसूलल्लाह सल्लल्लाहू तआला अलैही वसल्लम ने उसे बुलाकर फ़रमाया तू और तेरे रफीक़ किस बात पर मेरी शान में गुस्ताखी के लफ्ज़ बोलते हैं वह गया और अपने रफीक़ों को बुला लाया सब ने आकर क़समें खाईं के हमने कोई कलमा हुज़ूर की शान में बेअदबी का न कहा, इस पर अल्लाह अज़्ज़ा व जल्ल ने यह आयत उतारी के
खुदा की क़सम खाते हैं के उन्होंने गुस्ताखी ना की और बेशक ज़रूर वह यह कुफ्र का कलमा बोले और तेरी शान में बे अदबी करके इस्लाम के बाद काफ़िर हो गए,

📚 अल ख़साइसुल कुबरा बाब अख़बारह बल मुनाफ़िक़ीन, 2/234)

देखो अल्लाह गवाही देता है के नबी की शान में बेअदबी का लफ्ज़ कलमा ए कुफ्र है, और उसका कहने वाला अगरचे लाख मुसलमानी का मुद्दई, करोड़ बार का कलमा गो हो, काफ़िर हो जाता है,

और फ़रमाता है👇

तर्जमा— और अगर तुम उनसे पूछो तो बेशक ज़रूर कहेंगे के हम तो यूंही हंसी खेल में थे, तुम फ़रमा दो क्या अल्लाह और उसकी आयतों और उसके रसूल से ठिट्ठा करते थे, बहाने ना बनाओ तुम काफ़िर हो चुके अपने ईमान के बाद,

📚 पारा 10, सूरह तौबा)

इब्ने अबी शैबा इब्ने जरीर व इब्नुल मुन्ज़िर व इब्ने अबी हातिम व अबुश्शैख़ इमाम मुजाहिद तलमीज़े ख़ास सैयदना अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास रज़िअल्लाहू तआला अन्हुम से रिवायत फ़रमाते हैं,

किसी शख़्स की ऊंटनी गुम हो गई, उसकी तलाश थी, रसूलल्लाह सल्लल्लाहू तआला अलैही वसल्लम ने फ़रमाया ऊंटनी फलां जंगल में फलां जगह है इस पर एक मुनाफ़िक़ बोला मुहम्मद (सल्लल्लाहू तआला अलैही वसल्लम) बताते हैं के ऊंटनी फलां जगह है, मुहम्मद ग़ैब क्या जानें,

📗 इब्ने जरीर, जिल्द 10, सफ़ह 105)

इस पर अल्लाह अज़्ज़ा व जल्ल ने यह आयते करीमा उतारी के क्या अल्लाह व रसूल से ठिट्ठा (हंसी मज़ाक) करते हो, बहाने ना बनाओ तुम मुसलमान कहलाकर इस लफ्ज़ के कहने से काफ़िर हो गए,

📚 तफ़्सीरे इमाम इब्ने जरीर, मतबूआ मिसर, जिल्द 10 सफ़ह 105)
📚 तफ़्सीर दुर्रे मंसूर इमाम जलालुद्दीन सुयूती जिल्द 3 सफ़ह 254)