
कर्बला के 71वें शहीद हज़रते सलमान इब्ने मज़ारिब अल-अनमारी
आप कां पूरा नाम सलमान इब्ने मज़ारबि इन्ने कैसअल-अनमारी अल-जबली था। आप जुहैरे कैन के हकीकी चचा ज़ाद भाई थे। आप निहायत दिलेर और बहुत अच्छे जाँबाज़ थे ।
60 हिजरी में जुहैरे-कैन के हमराह हज के लिये गये थे और जुहैरे-कैन के साथ ही शरफे मुलाकाते इमाम हुसैन अलै० से मुशर्रफ हुये थे। मक्के से रवाना होकर जिस जगह से शरफे ख़िदमत हासिल किया था उसी जगह फैसला कर लिया था कि इमाम हुसैन अलै० का अब साथ छोड़ना नहीं है चुनान्चे हमरकाब रहे और यौमे आशूरा बादे नमाज़े ज़ोहर शरफे शहादत से मुशर्रफ होकर इमाम हुसैन अलै० की दुखिया माँ हज़रत फातेमा ज़हरा स० की नजरों में मुमताज़ हो गये।

