
सरवरे-कौनैन हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ
आफ़रीनिश(सृष्टि की शुरुआत।) में तमाम अंबिया अलैहिमुस्सलाम से अव्वल हैं।
और आपकी नुबुव्वत तमाम अंबिया की नुबुव्वत पर मुक़द्दम है।
इब्ने अबी हातिम रहमतुल्लाहि अलैह ने अपनी तफ़्सीर में और अबू नुऐम रहमतुल्लाहि अलैह ने “अद-दलाइल” में बा-तरीक़ मुतअद्दिदा हज़रत क़तादा रहमतुल्लाहि अलैह से, उन्होंने हज़रत हसन रहमतुल्लाहि अलैह से, उन्होंने हज़रत अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से और उन्होंने नबी-ए-करीम ﷺ से इस आयत-ए-करीमा:
“व इज़ अख़ज़ना मिनन-नबिय्यीना मीसाक़हुम”
(पारा 21, अल-अहज़ाब)
की तफ़्सीर के तहत रिवायत की कि हुज़ूर अक़रम ﷺ ने फ़रमाया:
“मैं आफ़रीनिश(सृष्टि की शुरुआत) में अव्वलुल-अंबिया हूँ और बअस (भेजे जाने) में उनके बाद हूँ, मगर मेरे मंसब-ए-नुबुव्वत को उनसे पहले ज़ाहिर फ़रमाया गया।”
अबू सहल क़त्तान रहमतुल्लाहि अलैह ने अपनी किताब “अमाली” में हज़रत सहल बिन सालिह हमदानी रहमतुल्लाहि अलैह से रिवायत की। उन्होंने फ़रमाया कि मैंने हज़रत अबू जाफ़र मुहम्मद बिन अली रहमतुल्लाहि अलैह से दरियाफ़्त किया कि हुज़ूर अक़रम ﷺ तमाम अंबिया अलैहिमुस्सलाम से किस तरह मुक़द्दम हैं, हालाँकि आप ﷺ सबके बाद मबऊस हुए?
तो उन्होंने जवाब दिया कि अल्लाह ने जब बनी आदम की पुश्तों से निकाल कर उनसे अहद लिया और एक को दूसरे पर गवाह बना कर फ़रमाया:
“अलस्तु बिरब्बिकुम”
(क्या मैं तुम्हारा रब नहीं हूँ?)
उस वक़्त रसूलुल्लाह ﷺ ने सबसे पहले जवाब में कहा:
“बला”
(हाँ)
एक वजह अंबिया अलैहिमुस्सलाम पर तक़दीम की यह भी है
और ऐ महबूब! याद करो जब हमने नबियों से अहद लिया।
(तरजुमा कंज़ुल-ईमान)
इस सिलसिले में मुतअद्दिद अहादीस वारिद हैं। सरवरे-आलम ﷺ का इरशाद है:
“कुंतु नबिय्यन व आदमु बैनर-रूहि वल-जसद”
(मैं उस वक़्त भी नबी था जब कि आदम रूह और जिस्म के दरमियान थे।)
एक और हदीस में आया है:
“इन्नी अब्दुल्लाहि व खातमुन-नबिय्यीन व आदमु लमुनजदिलुन फ़ी तीनतिही”
(बेशक मैं अल्लाह का बंदा और आख़िरी नबी हूँ, इस वक़्त तक कि आदम अपने ख़मीर में थे।)

