सलातुत तस्बीह का आसान तरीका
तस्बीह
”सुब्हानअल्लाहे
वलहम्दोलिल्लाहे
वलाइलाहाइल्लल्लाहो
वल्लाहोअकबर”
سُبْحَانَ اللّٰہِ، وَالْحَمْدُ لِلّٰہِ، وَلَا إِلٰہَ إِلاَّ اللّٰہُ، وَاللّٰہُ أَکْبَرُ
1. सबसे पहले सलातुत तस्बीह की नियत करें (चार रकअत एक सलाम से)
Niyat in Hindi:
नीयत की मैंने 4 रकअत सलातुत तस्बीह, वास्ते अल्लाह तआला के, मुंह मेरा काबा शरीफ़ की तरफ़।
Niyat in Urdu:
نیت کی میں نے چار رکعت صلوٰۃ التسبیح کی، واسطے اللہ تعالیٰ کے منھ میرا کعبہ شریف کی طرف۔
Niyat in Arabic:
نَوَايْتُ اَنْ اُصَلِّىَ لِلَّهِ تَعَالَى ارْبَعَ رَكَعَاتِ صَلَوةِ التَّسْبِيْحِ سُنَّةُ رَسُوْلِ اللَّهِ تَعَالَى مُتَوَجِّهًا اِلَى جِهَةِ الْكَعْبَةِ الشَّرِيْفَةِ اَللَّهُ اَكْبَرُ
फिर
सना (सुब्हानाकल्लाहुम्मा…) के बाद 15 मरतबा तस्बीह पढ़ें। फिर
2. आउजोबिल्लाहे मिनश्शैतानिर्रजिम
बिस्मिल्लाहीर्रहमानिर्रहिम
सूरे फ़ातिहा (अल्हम्दोलिल्लाहे रब्बिल आलमीन….)
सूरे मिलाइये (कुरआन की कम से कम तीन आयतें या जो चाहें)
सूरे मिलाने के बाद 10 मरतबा
फिर
3. रुकूअ् में 10 मरतबा (सुब्हानरब्बिलअज़ीम के बाद) पढ़ें। फिर
4. (रुकूअ् से खड़े होकर)
क़याम में 10 मरतबा (समिअल्लाहोलेमनहमेदा रब्बनालकलहम्द के बाद) पढ़ें। फिर
5. सज्दे में 10 मरतबा (सुब्हान रब्बिल आला के बाद) पढ़ें। फिर
6. (सज्दे के दरमियान)
जल्सा में 10 मरतबा पढ़ें। फिर
7. दूसरे सज्दे में 10 मरतबा (सुब्हान रब्बिल आला के बाद) पढ़ें।
फिर अगली रकअत के लिए खड़े हो जाएं।
इस तरह पहली रकअत में 75 मरतबा पढ़ें,
दूसरी रकअ्त में 75 मरतबा पढ़ें। यानी
खड़े होते ही पहले 15 बार
फिर सूरे मिलाने के बाद 10 बार
फिर रुकूअ् में 10 बार
फिर क़याम में 10 बार
फिर सजदे में 10 बार
फिर जलसा में 10 बार
फिर दूसरे सजदे में 10 बार।
दूसरी रकात में कअ्दा में बैठकर अत्तहियात पढ़ें और फिर तीसरी रकात के लिए खड़े हो जाएं।
तीसरी रकअ्त में 75 मरतबा और
चौथी रकअ्त में 75 मरतबा तस्बीह पढ़ें।
चौथी रकात में कअदा में बैठकर अत्तहियात, दरूद इब्राहिम और दुआ पढ़कर नमाज़ मुकम्मल करें।
इस तरह चार रकअत में कुल 300 मरतबा तस्बीह पढ़ी जाएगी।