अल्लाहुम्मा सल्लेअला मुहम्मद व आला आले मुहम्मद सल्ललाहू अलैहि वसल्लम.

सय्यिदूना अब्दुल्लाह बिन अब्बास रजी० से रिवायत है नबी ए करीम रउफ ओ रहीम सल्ललाहु अलैहि वसल्लम ईरशाद फरमाते है :
अल्लाह से मुहब्बत करो, क्यूं के वोह तुम्हे अपनी नेअमतो से सरफराज फरमाता है और अल्लाह तआला की मुहब्बत की खातिर मुझसे मुहब्बत किया करो और मेरी मुहब्बत की खातिर मेरे अहले बैत से मुहब्बत किया करो.
📚 तिरमिजी शरीफ जिल्द, 2 हदीस नंबर. 3722.

