Hazrat Abu Huraira RadiAllahu Anhu bayaan karte hain Nabi e Akram SallAllahu Alaihi wa Aalihi wa Sallam se Daryaft kiya gaya : (Ya Rasoolullah!) Kaun se A’amaal hain Jo Logo’n ko Ba-Kasrat Jannat me le Jaye’nge? Aap SallAllahu Alaihi wa Aalihi wa Sallam ne Farmaya : ALLAH Ta’ala ka khauf (Ya’ani Taqwa) aur Achhe Akhlaq (Ba-Kasrat Logo’n ko Jannat me le Jaye’nge).
Tirmizi, As-Sunan – 2004, Ibne Maaja, As-Sunan – 4246, Ahmad bin Hanbal, Al-Musnad – 7894, Ibne Hibban, As-Sahih – 476, Hakim, Al-Mustadrak – 7919, Bukhari, Al-Adab ul Mufrad – 294
अलीयुवं वलीयुल्लाह की दलील अहलेसुन्नत की किताब से अबदुल्लाह इबने सलाम से रेवायत है कि मैंने आंहज़रत सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की ख़िदमत में अर्ज़ किया : या रसूलल्लाह मुझको लेवाए हम्द की तारीफ़ और उसकी कैफ़ियत से आगाह फ़रमाइये। फ़रमाया उसका तूल हज़ार बरस की राह के बराबर होगा और उसका सुतून सुर्ख़ याक़ूत का, और उसका क़ब्ज़ा सफ़ेद मोती का, और उसका फरैहरा सब्ज़ ज़मुरर्द का होगा और उसके तीन गेसू होंगे एक गेसू मशरिक़ में होगा और दूसरा मग़रिब में होगा, और तीसरा वसते दुनिया में, उसके ऊपर तीन सतरें लिखी होंगी पहली सतर बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम और दूसरी सतर अलहम्दो लिल्लाहे रब्बिल आलमीन और तीसरी सतर ला इलाहा इल्लल्लाह मोहम्मदुर रसूलुल्लाह अलीयुवं वलीयुल्लाह होगी हर सतर की लम्बाई हज़ार दिन की राह के बराबर होगी। मैंने अर्ज़ किया या रसूल्लाह आपने सच फ़रमाया। अब ये फ़रमाइये उस अलम को कौन उठायेगा? फ़रमाया उसको वो शख़्स उठायेगा जो दुनिया में मेरा अलम उठाता है यानी अली इब्ने अबी तालिब अ.स. कि जिसका नाम अल्लाह तआला ने ज़मीन और आसमान की पैदाइश से पहले लिखा है। मैंने अर्ज़ किया आपने सच फ़रमाया। अब ये फ़रमाइये आपके उस अलम के साये में कौन लोग होंगे? फ़रमाया : मोमेनीन, औलियाअल्लाह, और ख़ुदा के शीआ, और मेरे शीआ, और मेरे मोहिब, और अली के शीआ और उसके मोहिब और अनसार यानी यारो यावर उस अलम के साये में होंगे। पस उनका हाल बहुत अच्छा है और उनका बहुत नेक है। और अज़ाब है उस शख़्स के लिए जो अली के बारे में मुझको झुटलाये या अली को मेरे बारे में झुटलाये। या उस मरतबे में अली से झगड़ा करे जिसमें ख़ुदावन्दे मूतआल ने उसको क़ायेम किया है।
Hazrat Ammar bin Yasir RadiAllahu Anhuma se riwayat Hai ki RasoolAllah (صلى الله عليه وآله وسلم) ne Farmaya: . “Jo Mujhpar Imaan Laaya Aur Meri Tasdeeq ki, Usey Main Wilayat-e-Ali ki Wasiyat Karta Hu’n ! Jisne Usey Wali jaana Usne Mujhe Wali Jaana Aur Jisne Mujhe Wali jaana usne Allah ko Wali jaana. Aur Jisne Ali (Alaihissalam) se Mohabbat ki Usne Mujhse Mohabbat ki Aur Jisne Mujhse Mohabbat ki Usne Allah se Mohabbat ki. Aur Jisne Ali se bugz rakha Usne Mujhse Bugz Rakha aur jisne Mujhse Bugz rakha Usne Allah se Bugz rakha.” . Haysami ne is Hadees ko Tabrani se riwayat kiya hai aur Iske Ruwaat ko Siqah (sachhe) Karar Fiya Hai! . Reference : – Haysami, Majma uz Zawaid, 9/108,109 – Ibne Asakir, Tarikh-e-Damishq al Kabir, 45/181,182 – Hisamuddin Hindi, Kanzul Ummal, 11/611, #32958 – Dr. Tahir-ul-Qadri, As Saif ul Jali ala munkir-e-Wilayat e Ali Alaihissalam, #25 . اَللّٰھُمَّ صَلِّ عَلَی سَیِّدِنَا مُحَمَّدٍ وَ عَلَی اٰلِ سَیِّدِنَا مُحَمَّدٍ وَ بَارِکْ وَ س٘لِّمْ