मदीना अरब का एक मुक़द्दस शहर है जो के पहली जंग ए अज़ीम के दौरान एक तवील महासरे से गुज़रा, उस वक़्त मदीना सल्तनत उस्मानिया का हिस्सा था। इस वक़्त सल्तनत उस्मानिया ने मरक़ज़ी ताक़तो का साथ दिया था। शरीफ़ मक्का ने सल्तनत उस्मानिया से ग़द्दारी की और ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ बग़ावत का झंडा बुलंद कर दिया, जिसमे लारेँस आफ़ अरेबिया का हाथ था। शरीफ़ मक्का ने मक्का पर क़ब्ज़ा करने के बाद मदीना का महासरा किया। मदीना का महासरा तारीख़ के तवील महासरे मे से एक था जो के जंग के बाद भी जारी रहा। ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने मदीना का दफ़आ किया , उनकी जुरायतमंदी और हौसले की वजह कर उनके चाहने वाले उन्हे शेर ए सेहरा कहते थे, ये महासरा 2 साल और 7 महीना तक जारी रहा।
ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा की पैदाईश 1868 मे बुलग़ारिया मे हुआ था जो सल्तनत ओस्मानिया का हिस्सा हुआ करता था, 1877 मे हुए तुर्क-रशियन जंग के वजह कर इनका पुरा ख़ानदान क़ुस्तुन्तुनिया मे जा बसा, यहीँ ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने 1888 मे उस्मानी वार अकेडमी से ख़ुद को जोड़ा और यहीं से ग्रेडुएशन किया, उनकी पहली पोस्टिंग चौथी सेना मे पुरवी सरहद पर हुई जो के अरमानिया से लगती थी, 1908 मे ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा वापस क़ुस्तुन्तुनिया आ गए और पहली फ़ौजी दस्ते का हिस्सा बने. 1911–12 मे लीबिया भेज दिये गए फिर बालकन जंग मे आप 31वें डिवीज़न के कमांडर के हैसियत से गैलीपौली मे रहे और आपकी ही फ़ौजी युनिट ने बुलग़ारिया से ‘एडरिन’ नाम के तारीख़ी शहर को दुबारा छीना और इस शहर मे उस्मानी वज़ीर ए जंग अनवर पाशा के साथ दाख़िल हुए.
1914 मे 12वीँ बटालियन के कमांडर के हैसियत से मोसुल मे रहे, फिर प्रमोशन दे कर मेजर जनरल बना दिये गए और 12 नवम्बर 1914 को चौथी फ़ौज के डिप्टी कमांडर बना कर अलप्पो भेज दिये गए.
1st world war के दौरान 23 मई 1916 को अहमद जमाल पाशा के हुक्म पर ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा हेजाज़ के लिए निकल पड़े जहाँ जा कर उन्हे मदीना की हिफ़ाज़त करनी थी, 17 जुलाई 1916 को हेजाज़ इक्सपिडेशनरी फौज के कमांडर मुक़रर्र कर दिये गए…
10 जुन 1916 को शरीफ़ मक्का जिसने सल्तनत उस्मानिया से ग़द्दारी की और ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ बग़ावत का झंडा बुलंद कर दिया था ने अपने बेटे फ़ैसल, अब्दुल्लाह और अली की क़ियादत मे ब्रीटेन की मदद से 30 हज़ार सिपाही के साथ पुरी तरह मदिना को घेर लिया पर ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ज़रा भी न घबराए और उन्होने उनसे अपने 3000 वफ़ादार सिपाहीयों को साथ लोहा लेना शुरु किया.
ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने ना सिर्फ़ मदीना मुनव्वरा की हिफ़ाज़त की बलके हेजाज़ रेलवे ट्रैक की हिफ़ाज़त भी की जिसपर लारेँस आफ़ अरेबिया को क़ियादत मे लगादार हमला किये जा रहे थे. सिर्फ़ 1917 मे 130 से अधिक बड़े हमले किये गए और हज़ारो की तादाद मे 1918 मे जिसमे सिर्फ़ 300 बम अप्रील 30, 1918 को छोडे गए. पर ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा नाम ये मुजाहिद जो अपने वक़्त का सबसे बड़ा अशिक ए रसुल(स) था ने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा. नबी(स) के शहर मदीना पर हो रहे हमले का मुंह तोड़ जवाब देते रहे यहां तक के 30 October 1918 को जब Armistice of Mudros का समझौता हुआ तब भी उन्होने लोहा लेना नही छोड़ा.
शरीफ़ मक्का और उसके लोगो ने सोचा की ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा अब हथियार डाल देगा पर एैसा कुछ नही हुआ उलटे उन्होने उस्मानियो और ब्रिटेन के बीच हुए Armistice of Mudros के समझौते को ही मानने से इनकार कर दिया.
तुर्की के मारुफ़ मुसन्निफ़ “फ़रिदीन कंदमेर” ने अपने आंखो देखा हाल हाल कुछ इस तरह लिखा है जो उस वक़्त उस्मानी रेड क्रिसेंट वालेंटियर की हैसयत से मदीना मे मुक़ीम थे, वो लिखते हैं की मौसम ए बहारा के जुमा के नमाज़ के बाद ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा कुछ इस तरह सिपाहीयों को ख़ेताब करते हैं :-
सिपाहीयों !!
मैं नबी करीम मुहम्मद सलल्लाहो अलैह ए वसल्लम के नाम पर तुमसे अपील करता हूँ, और ये हुक्म देता हूँ कि दुश्मन की ताक़त की परवाह किये बग़ैर अपनी अाख़री गोली- अाख़री सांस तक नबी करीम मुहम्मद सलल्लाहो अलैह ए वसल्लम और उनके शहर की रक्षा करो.
अल्लाह की मदद और नबी मुहम्मद सलल्लाहो अलैह ए वसल्लम की दुआएं हमारे साथ हों.
“जाबाज़ उस्मानी फ़ौज के अफ़सरों !!
हे मुहम्मद (स.) के मानने वालों, आगे आओ और अल्लाह और उसके रसूल से वादा करो, कि अपने जानों की क़ुरबानी देकर तुम अपने दीन और मज़हब का मान रखोगे.”
ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने ये दावा किया था कि उन्हे नबी करीम मुहम्मद सलल्लाहो अलैह ए वसल्लम के दीदार हुआ, और उन्हीन हीे हथियार ना देने का हुक्म दिया है.
August 1918 मे शरीफ़ हुसैन मक्का ने ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा को हथियार डालने को कहा तो उन्होने कुछ इन लफ़्ज़ो मे जवाब दिया :-
“जनरल, फ़ख़रुद्दीन, पाक शहर मदीना के रक्षक. नबी करीम मुहम्मद सलल्लाहो अलैह ए वसल्लम का ग़ुलाम.”
“अल्लाह के नाम से, जो सर्वशक्तिमान है.
वो जिसने इस्लाम की ताक़त को तोड़ दिया, मुसलमानों के बीच खून ख़राबा करवाया, अंग्रेज़ों के वर्चस्व के सामने अमीरुल मोमिनीन की ख़िलाफ़त को ख़तरे में डाला.”
* “ज़िल्हिज्जा की 14 तारीख़, गुरुवार रात को जब मैं थका-मांदा, मदीना की हिफ़ाज़त के बारे में सोचता हुआ चलता जा रहा था, तब मैं एक छोटे से चौराहे पे पहुंचा जहाँ कुछ अंजान लोग काम कर रहे ठगे.
तभी मैंने एक नूरानी चेहरे वाले आदमी को मेरे सामने खड़ा पाया.
वो नबी थे, सल्ललाहु अलैही वसल्लम.
उनका बायाँ हाथ उनकी कमर पर था, उन्होंने बड़े प्यार से मुझसे कहा – मेरे साथ आओ.
मैं 2-3 क़दम उनके साथ चला, और फिर नींद खुल गई.
मैं तुरंत हरम-ए-पाक मस्जिद नबवी गया और उनके रौज़े के नज़दीक सजदा-ए-शुक्र में गिर गया.” *
” अब मैं अपने सुप्रीम कमांडर, अपने नबी करीम मुहम्मद सलल्लाहो अलैह ए वसल्लम के संरक्षण में हूँ. अब मैं अपने गढ़ को मज़बूत करने, मदीना की सड़कों और चौराहों को मज़बूत बनाने में लगा हूँ. मुझे बेकार चीज़ों से तंग मत करो.
ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने उस्मानी वज़ीर ए जंग के हुक्म को भी मानने से इनकार कर दिया जिसमे उन्हे हथियार डालने का हुक्म दिया गया था.
उस्मानी हुकुमत इनके इस रवइये से काफ़ी नाराज़ हो गई और सुलतान मेहमद VI ने उन्हे उनके ओहदे से हटा दिया, पर उन्होने ये भी मानने से भी इनकार कर दिया और सल्तनत उस्मानिया के झंडे को लगातार उठाए रखा यहां तक के जंग ख़्तम होने के 72 दिन के बाद तक. जबके 30 October 1918 को हुए Armistice of Mudros के समझौते के बाद सबसे नज़दीकी उस्मानी फ़ौज की युनिट मदीना से 1300 km दुर थी.
चुंकी सपलाई बंद हो चुकी थी, खाने पीने की कमी के वजह कर उस्मानी फ़ौज को फाक़े से रहना पड़ रहा था आख़िर मे भुख और अमदाद की कमी को वजह कर 10 जनवरी 1919 को ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने ख़ुद को अपने ही लोगो से गिरफ़्तार करवा कर बीर दरविश मे शरीफ़ मक्का के बेटे अबदुल्लाह के सामने पेश कर दिया.
इस हादसे के बाद ही शरीफ़ मक्का का बेटा अबदुल्लाह 13 जनवरी 1919 को मदीना मे दाख़िल हुआ और पीछे से 2 फ़रवरी 1919 को शरीफ़ मक्का का दुसरा बेटा अली मदीना मे दाख़िल हुआ.
इस बीच शरीफ़ मक्का के लोगो ने 12 दिन तक मदीना को जम कर लुटा और उन 4850 घरों को ज़बरदस्ती खोल कर लुटा गया जिन्हे ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा ने सील कर बंद किया था.
फिर ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा को उनके 8000 लोगो के साथ गिरफ़्तार कर मिस्त्र के फ़ौजी अड्डे मे लाया गया जिसमे 519 अफ़सर थे और 7545 सिपाही थे, इनमे कई बिमारी से मर गए और कईयो को उनके इलाक़े मे भेज दिया गया और फिर ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा को मालटा की जेलों मे भेज दिया गया.
एक क़ैदी की हैसियत से मालटा मे 2 सालो तक रहे फिर 1921 मे रिहा हो कर तुर्क फ़ौज का हिस्सा बने जिसका सरबराह मुस्तफ़ा कमाल पाशा था.
फिर 1922 से 1926 तक काबुल अफ़ग़ानिस्तान मे तुर्की के राजदुत की हैसयत से अपनी सेवाएं दी फिर 1936 तो प्रामोशन देकर लेफ़टिनेंट जनरल बना दिये गए और फिर इसी ओहदे के साथ फ़ौज से रिटाएर हो गए.
22 नवम्बर 1948 एक सफ़र के दौरान आए दिल के दौरे ने दुनिया से हमोशा के लिए ओमर फ़ख़रुद्दीन पाशा को रुख़सत होने पर मजबुर कर दिया. इन्हे एसयान सेमेटरी इंस्तांबुल मे दफ़नाया गया.
Omar Fahri Pasha – “The Defender of Medina”
During World War I, Fahreddin Pasha upon the orders of Djemal Pasha on 23 May 1916 moved toward Medina in Hejaz to defend it and he was appointed the commander of the Hejaz Expeditionary Force on 17 July 1916.
Fahreddin Pasha was besieged by Arab forces but tenaciously he defended the holy city. Fahreddin Pasha not only had to defend Medina but also protect the single-track narrow gauge Hejaz Railway from sabotage attacks by T. E. Lawrence and his Arab forces, on which his entire logistics depended. Turkish garrisons of the isolated small train stations withstood the continuous night attacks and secured the tracks against increasing number of sabotages (around 130 major attacks in 1917 and hundreds in 1918 including exploding more than 300 bombs on April 30, 1918).
With the resignation of the Ottoman Empire from the war with the Armistice of Mudros between Ottoman Empire and Entente on 30 October 1918, it was expected that Fahreddin would also surrender. But he refused to do so and simply refused to accept the armistice.
According to a Turkish author who quotes an eye-witness account, one Friday in the spring of 1918, after prayers in Masjid al-Nabawi (also known as the Prophet’s Mosque), Pasha ascended the steps of the pulpit, stopped halfway, and turned his face to the Prophet’s tomb and said loud and clear:
“Prophet of God! I will never abandon you!”
He then addressed the men:
“Soldiers! I appeal to you in the name of the Prophet, my witness. I command you to defend him and his city to the last cartridge and the last breath, irrespective of the strength of the enemy. May Allah help us, and may the prayers of Muhammad be with us.
“Officers of the heroic Turkish army! O little Muhammads, come forward and promise me, before our Lord and the Prophet, to honor your faith with the supreme sacrifice of your lives.”‘
Fahreddin Pasha had said that he had a vision in a dream that Prophet Muhammad had ordered him not to submit. In August 1918, he received a call to surrender from Sharif Husain of Mecca. Fahreddin Pasha replied him in these words:
“Fakhr-ud-Din, General, Defender of the Most Sacred City of Medina. Servant of the Prophet.
In the name of Allah, the Omnipotent. To him who broke the power of Islam, caused bloodshed among Muslims, jeopardized the caliphate of the Commander of the Faithful, and exposed it to the domination of the British.
On Thursday night the fourteenth of Dhu’l-Hijja, I was walking, tired and worn out, thinking of the protection and defense of Medina, when I found myself among unknown men working in a small square. Then I saw standing before me a man with a sublime countenance. He was the Prophet, may Allah’s blessing be upon him! His left arm rested on his hip under his robe, and he said to me in a protective manner, ‘Follow me.’ I followed him two or three paces and woke up. I immediately proceeded to his sacred mosque and prostrated myself in prayer and thanks [near his tomb].
I am now under the protection of the Prophet, my Supreme Commander. I am busying myself with strengthening the defenses, building roads and squares in Medina. Trouble me not with useless offers.”
He refused to hand over his sword even upon the receipt of a direct order from the Ottoman minister of war. The Ottoman government was upset upon his behavior and the Sultan Mehmed VIdismissed him from his post. He refused to do so and kept the flag of Ottoman Sultan high in Medina until 72 days after the end of the war. After the Armistice of Moudros the closest Ottoman unit was 1300 km (808 miles) away from Medina.
Eventually, his men faced starvation due to a lack of supplies and the remaining garrison including Fahreddin Pasha surrendered on 10 January 1919. Abdullah I of Jordan and his troops entered Medina on January 13, 1919. After the surrender, the Arab troops looted the city for 12 days. Overall 4,850 houses which were locked and put under seal by Fahreddin Pasha were opened forcefully and looted.
About 8,000 (519 officers and 7,545 soldiers) men of the Turkish garrison were evacuated to Egypt after their surrender.Besides the evacuated some died of disease and others dispersed on their own to various areas. The weapons and ammunition of the garrison were left to the besiegers.
Life after War
After his arrest, he was brought to the military barracks at Cairo, Egypt. Later, he was transferred to Malta. Fahreddin Pasha lived as a prisoner of war for over two years in Malta until 1921.After his release in 1921, he joined the Turkish forces and fought against the Greek and French armies occupying Anatolia. After the Turkish War of Independence, he became Turkey’s ambassador to Kabul, Afghanistan between 1922 and 1926. In 1936, he was promoted to major general and retired from the army. He died on November 22, 1948, after suffering a heart attack during a train trip in the vicinity of Eskişehir. According to his wishes, he was buried in the Aşiyan Cemetery in İstanbul.