मुआविया इब्ने अबी सुफ़यान की सियासत और स्याह कारनामे

*मुआविया इब्ने अबी सुफ़यान की सियासत और स्याह कारनामे*

(बुसर इब्ने अरतात के हाथों मासूमों का क़त्ल)


*मुकद्दिमा*
इस्लामी तारीख़ की सबसे दर्दनाक और खतरनाक हक़ीक़तों में एक यह है कि बहुत से जालिम, तास्सुबपरस्त और नासबी अफ़राद को सिर्फ “सहाबी” या “खलीफ़ा” का लिबास पहनाकर पाक ज़ाहिर करने की कोशिश की गई है। इन में सबसे अहम नाम है — मुआविया इब्ने अबी सुफ़यान।

इस तहरीर में हम खास तौर पर एक दिल दहला देने वाला वाक़िआ पेश कर रहे हैं:
बुसर इब्ने अरतात लनाती द्वारा इब्ने अब्बास (रज़ि) के दो मासूम बेटों का क़त्ल, और मुआविया का इस पर खामोश रहना, बल्कि उसे पुरस्कृत करना।


✦ बुसर इब्ने अरतात कौन था?
– एक क़बीला बनु किनाना से ताल्लुक़ रखने वाला शख़्स
– मुआविया की जानिब से شام का लश्कर सालार
– बदनाम-ए-वक़्त, अली अ.स के तर्फदारो पर जुल्म ढाने वाला
– औरतों की इज़्ज़तें लूटने, बच्चों को मारने और शहरों को तबाह करने वाला फ़िरऔन-ए-दौर।


✦ बुसर का यमन की तरफ़ तशद्दुदी सफ़र
❖ हुक्म किसने दिया?
मुआविया इब्ने अबी सुफ़यान ने,
ताकि हज़रत अली अ.स के समर्थकों को सबक सिखाया जाए और उनके नामलेवा मिटा दिए जाएं।

❝ فقتل ابني عبيد الله بن عباس وهما غلامان صغيران… ❞
– अल-कामिल फित तारीख़, इब्ने असीर, जि. 3, स. 405


✦ इब्ने अब्बास (रज़ि) के बच्चों का क़त्ल
बुसर जब यमन पहुँचा, तो हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास (रज़ि)वहाँ से रवाना हो चुके थे, लेकिन उनके दो नन्हे बेटे मौजूद थे।

❝ ذبحهما بيده، وهما طفلان صغيران، وكانا في حجر أمهما ❞
– शरह नहजुल बलाग़ा, इब्ने अबी हदीद

बुसर ने उन दोनों बच्चों को उनकी मां की गोद से छीना और उन्हें ज़बह कर दिया।
सिर्फ इसलिए कि वो हज़रत अली अ.स के गवर्नर के बेटे थे!😭


✦  *मुआविया का रद्दे-अमल क्या था?*
❌ न तो मुआविया ने बुसर को रोका
❌ न मलामत की
❌ न कोई अफ़सोस
✅ बल्कि उसे इनाम दिया और करीबी बना लिया

❝ ولم يعب عليه معاوية ذلك، بل قربه وأجازه ❞
– तारीख़ तबरी


✦ *हज़रत अली अ.स का अफ़सोस*
जब यह ख़बर अली अ.स को मिली, तो वो फरमा उठे:

❝ لو أن رجلاً من المسلمين مات من بعد هذا أسفاً، ما كان به ملوماً، بل كان عندي به جديراً ❞
– अल-कामिल, इब्ने असीर

“अगर कोई मुसलमान इस पर ग़म में दम तोड़ दे तो उस पर इल्ज़ाम नहीं, बल्कि ये वाजिब है।


✦ *मुआविया की सियासत – नासबियत और तास्सुब*
●अहले बैत के दुश्मनों को इनाम देना
●बच्चों तक को क़त्ल करवा देना
●सच्चे सहाबा को मार देना (मालिक अश्तर, हिज्र बिन अदी, अम्र बिन हमक़…)
●और दीन को हुकूमत के पीछे कुर्बान कर देना।


*किन मोहदीसों ने बुस्र बिन अरतात को सहाबी माना*
बुसर को सहाबी माना है
यानी जिन्होंने कहा कि उसने नबी स.अ. को देखा और मुसलमान रहा उस वक़्त

➤ 1वीं सदी हिजरी
*इब्न सईद अल-कलब़ी* (म. 146 हिजरी) – कुछ क़दीम रिवायतों में बुसर को सहाबी के तौर पर लिया गया

➤  2वीं सदी हिजरी
*इब्न हिब्बान* (म. 354 हिजरी):
➤ “الثقات” (الثقات 4/16) में बुसर को सिक़ा और सहाबी में शुमार किया है।

➤  3वीं सदी हिजरी
*इब्न अबी हातिम* (म. 327 हिजरी):

➤ ने “الجرح والتعديل” में ज़िक्र किया लेकिन साफ़ नहीं लिखा कि सहाबी हैं या नहीं।


➤5वीं सदी हिजरी
*इब्न अब्दुलबर्र* (م. 463 हिजरी):
➤ किताब “الاستیعاب” में लिखा कि बुसर नबी स.अ. के दौर में मुसलमान हुआ था और उसे सहाबी कहा गया है,


*किन मोहदीसों सहाबी नही माना*


➤4वीं सदी हिजरी
*इब्ने साद* (म. 230 हिजरी):
“तबक़ात” में कहा: “كان في زمن النبي صلى الله عليه وسلم، ولم یره”
यानी ज़माने में तो था, लेकिन नबी को देखा नहीं।


➤9नवीं सदी हिजरी
*इब्न हजर अल-असक़लानी* (म. 852 हिजरी)
किताब: الإصابة في تمييز الصحابة
• इब्न हजर ने “الإصابة” में बुसर बिन अरतात का तज़्किरा किया।
• उन्होंने उसकी सहाबियत पर इख़्तिलाफ़ दर्ज किया:
यानी
उन्होंने सहाबियत को यक़ीनी नहीं माना, बल्कि तवक़्क़ुफ़ (रुका हुआ हुक्म) किया।

• साथ ही लिखा:

وكان شديداً على أهل العراق في زمن الفتنة.

यानी “फ़ितनों के दौर में बुसर, अहलुल इराक़ पर बहुत सख़्त था।”


➤ 8नवीं सदी हिजरी
*इमाम ज़हबी* (म. 748 हिजरी)
किताब: سير أعلام النبلاء और ميزان الاعتدال

इमाम ज़हबी ने बुसर बिन अरतात की शख्सियत को जौर्जाना तौर पर पेश किया और कुछ जगहों पर नक़द भी किया।

📘 ميزان الاعتدال:

اختلف في صحبته، ولم تثبت روايته عن النبي.

यानी “उसकी सहाबियत में इख़्तिलाफ़ है और नबी से रिवायत साबित नहीं।”
यानी
कोई हदीस बयान नही की

●साथ ही ज़हबी ने ये भी लिखा:
قتل أولاد عبد الله بن عباس في اليمن، وكان في قلبه غل على الشيعة.

“उसने यमन में इब्न अब्बास (रज़ि) के बच्चों को क़त्ल किया और उसके दिल में अली अ. स का और उनके साथियों के लिए बुग़्ज़ था।”


✦ *सबक*
●कथा कथित “सहाबी” मुआविया बिन अबु सुफियान का दिफ़ा करने के लिए बुस्र बिन अरतात के ज़ुल्मो को छुपाया गया

●उसकी सहाबियत का इनकार किया गया

●उसको ताबेईन भी मान लिया जाए तो उसकी करतूतें उसको और उसके बातिल ख़लीफ़ा को बेनकाब होने से नही बचा सकती
सिवाय इसके की उम्मत को जाहिल रखा कर
जालिमो के ज़ुल्म को परदों में छुपाये रखें..!!


●हमारी ज़िम्मेदारी है कि ऐसे वाक़िआत को दबाने के बजाए सामने लाएँ।

● *हमारी ज़िम्मेदारी है कि ऐसे वाक़िआत को दबने से बचाये और लोगो के  सामने लाएँ।*