
👑 मौला अहमद ﷺ के बाद मौला अली अलैहिस्सलाम तमाम मोमिनीन के वली और खलीफ़ा हैं..🙏
ऐहले’सुन्नत के मशहूर और पुराने अकाबिरों में से एक इमाम अबी बकर अहमद बिन अम्र बिन अबी आसिम [इमाम इब्ने अबी आसिम, मतवफ़्फ़ह 287 हिजरी] ने अपनी मशहूर किताब ‘अल सुन्नह’ में बाब (chapter) कायम किया है, जिसका नाम है-
“في ذكر خلافة علي بن أبي طالب رضي الله عنه.”
यानि ‘अली बिन अबी तालिब رَضِىَ الـلّٰـهُ عَـنْهُ की खिलाफ़त का ज़िक्र.’
फ़िर इमाम इब्ने अबी आसिम ने इस बाब में उन हदीसों को जमा किया है जो अली अलैहिस्सलाम की खिलाफ़त पर दलालत करती हों, इसके तहत कई हदीस हैं मगर यहां दो हदीसों को दिखाता हूं जो वाज़ेह तौर पर मौला अली अलैहिस्सलाम के खलीफ़ा बिला फ़स्ल होने पर दलील है,
पहली रिवायत-
ثنا عباس بن الوليد النرسي ، وأبو كامل قالا : ثنا جعفر بن سليمان، عن يزيد الرشك ، عن مطرف ، عن عمران بن حصين قال : قال رسول الله ﷺ : عليّ مني ، وأنا منه ، وهو ولي كل مؤمن من بعدي.
नबी करीम ﷺ ने फ़रमाया कि- अली मुझसे है और मैं उनसे हूं और वोह मेरे बाद हर मोमिन के वली हैं। – रक़म 1221.
इसकी सनद सही है और शैख नासिरुद्दीन अलबानी ने भी इसकी सनद को रकम नंबर 1187 के तहत सही कहा है।
दूसरी रिवायत-
ثنا محمد بن المثنى ، حدثنا يحيى بن حماد ، عن أبي عوانة ، عن يحيى بن سليم أبي بلج ، عن عمرو بن ميمون ، عن ابن عباس قال : قال رسول الله ﷺ لعلي : «أنت مني بمنزلة هارون من موسى ، إلا انك لست نبياً، وأنت خليفتي في كل مؤمن من بعدي ».
हज़रत इब्ने अब्बास से रिवायत है कि नबी करीम ﷺ ने हज़रत अली رَضِىَ الـلّٰـهُ عَـنْهُ से फ़रमाया कि ‘तुम मेरे नज़दीक वैसे ही हो जैसे मूसा अलैहिस्सलाम के नज़दीक हारुन अलैहिस्सलाम की मंज़िलत थी सिवाए इसके कि तुम नबी नही हो और तुम मेरे बाद हर मोमिन के खलीफ़ा हो।’
– रक़म नं 1222.
इसकी सनद हसन है और अलबानी ने रकम 1188 के तहत इस हदीस की सनद को हसन कहा है।
देखें सफ़ाह 564 से 565 पर👇
https://archive.org/details/ahisis19_gmail/page/n564/mode/1up?view=theater

