
मौला अली अलैहिस्सलाम की इताआत रसूल ﷺ की इताआत है..
ऐहले’सुन्नत के मोतबर किताबों से सही सनद के साथ साबित है कि मौला अली अलैहिस्सलाम की इताआत रसूल ﷺ की इताआत है।
इमाम हाकिम निशापुरी ने मुस्तदरक अलस्-सहीऐन में हदीस नं 4617 के तहत रिवायत नकल की है कि-
أخبرنا : أبو أحمد محمد بن محمد الشيباني من أصل كتابه ، ثنا : علي بن سعيد بن بشير الرازي بمصر ، ثنا : الحسن بن حماد الحضرمي ، ثنا : يحيى بن يعلي ، ثنا : بسام الصيرفي ، عن الحسن بن عمرو الفقيمي ، عن معاوية بن ثعلبة ، عن أبي ذر (ر) :
قال رسول الله (ص) :
“من أطاعني فقد أطاع الله ، ومن عصاني فقد عصي الله ، ومن أطاع عليا فقد أطاعني ، ومن عصي عليا فقد عصاني.”
यानि ‘हज़रत अबू ज़र गफ़्फ़ारी رَضِىَ الـلّٰـهُ عَـنْهُ से रिवायत है कि नबी करीम ﷺ ने फ़रमाया कि:- “जिसने मेरी ﷺ इताआत की उसने अल्लाह ﷻ की इताआत की और जिसने मेरी ﷺ नाफ़रमानी की उसने अल्लाह ﷻ की नाफ़रमानी की.., जिसने अली की इताआत की उसने मेरी इताआत की और जिसने अली की नाफ़रमानी की उसने मेरी नाफ़रमानी की।”
इस हदीस के बारे में इमाम हाकिम निशापुरी ने लिखा है कि:-
هذا حديث صحيح الاسناد ، ولم يخرجاه.
यानि ‘यह हदीस सही सनद के साथ है मगर बुखारी वा मुस्लिम ने नकल नहीं करी है।’
देखें सफ़ाह 247 पर हदीस नं 4617👇
https://archive.org/details/al-mustadrak-sahihein-al-hakim/Al%20Mustadrak%20Ala%20Sahiheen%20Jild%204/page/n247/mode/1up?view=theater
इमाम हाकिम निशापुरी की इस हदीस को इमाम ज़हबी ने भी सही कहा है, देखें सफ़ाह 131 पर हदीस नं 4617 के बारे में इमाम ज़हबी का हुक़्म 👇
https://archive.org/details/03_20210622_20210622_0759/03/page/n130/mode/1up?view=theater
यही हदीस इमाम हाकिम निशापुरी की मुस्तदरक अलस्-सहीऐन में दूसरी जगह पर हदीस नं 4641 के तहत दूसरे सनद के साथ भी आयी है मगर इमाम हाकिम निशापुरी ने इसे सही है और इमाम ज़हबी ने इसे ज़ईफ कहा है जबकि हदीस नं 4617 पर इमाम हाकिम और इमाम ज़हबी- दोनों का कहना है कि यह सनद सही है।
दूसरी हदीस इस तरह से है जिसे इमाम हाकिम निशापुरी ने सही कहा है मगर इमाम ज़हबी ने ज़ईफ कहा है-
4641 – حدثنا : أبو العباس محمد بن يعقوب ، ثنا : إبراهيم بن سليمان البرنسي ، ثنا : محمد بن اسماعيل ، ثنا : يحيى بن يعلى ، ثنا : بسام الصيرفي ، عن الحسن بن عمرو الفقيمي ، عن معاوية بن ثعلبة ، عن أبي ذر (ر) ، قال : قال رسول الله (ص) لعلي بن أبي طالب (ر) :
“من أطاعني فقد أطاع الله ، ومن عصاني فقد عصى الله ، ومن أطاعك فقد أطاعني ، ومن عصاك فقد عصاني”.
هذا حديث صحيح الاسناد ، ولم يخرجاه.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रोफ़ेसर अल्लामा खुसरो कासिम ने ‘नूरुल-अनवार फ़ि अइम्मए अतहार’ के सफ़ाह नं 123 पर इमाम हाकिम निशापुरी के हवाले से इसी रिवायत को नकल किया है कि-
“من أطاعني فقد أطاع الله ، ومن عصاني فقد عصي الله ، ومن أطاع عليا فقد أطاعني ، ومن عصي عليا فقد عصاني.
इसके बाद लिखते हैं कि इस हदीस की तखरीज इमाम इब्ने असाकिर ने तारीख ऐ मदीना ऐ दमिश्क में किया है और मुत्तकी हिंदी ने कंज़ुल-उम्माल में नकल किया है और इमाम हाकिम ने इसे सनद सही कहा है और इमाम ज़हबी ने भी ताईद की है।”
इमाम हाकिम निशापुरी ने मुस्तदरक अलस्-सहीऐन में जो हदीस नक़ल की है जिसके सही सनद होने पर इमाम हाकिम निशापुरी और इमाम शमशुद्दीन ज़हबी ने सही कहा है..यह हदीस इमाम इब्ने असाकिर की तारीख ऐ मदीना ऐ दमिश्क में, इमाम मुत्तकी हिंदी की कंज़ुल-उम्माल में और कई किताबों में दर्ज है.. जैसे कि कुछ मिसाल यहां मौजूद है 👇
1) الهندي ، كنز العمال في سنن الأقوال والأفعال.
الجزء : ( 11 ), الصفحة : ( 614 )
“رقم نمبر 32973- من أطاعني فقد أطاع الله عز وجل ، ومن عصاني فقد عصى الله ، ومن أطاع عليا فقد أطاعني ، ومن عصى عليا فقد عصاني.”
2) الإسماعيلي، معجم أسامي شيوخ أبي بكر الإسماعيلي، حرف الألف.
أبو جعفر محمد بن ابراهيم بن محمد بن خالد القماط الكوفي
الجزء : ( 1 ), الصفحة : ( 485 )
[ النص طويل لذا استقطع منه موضع الشاهد ]
– …. حدثنا : محمد بن ابراهيم القماط ، حدثنا : محمد بن منصور بن يزيد ، حدثنا : الحكم بن سليمان ، أخبرنا : يحيى بن يعلى ، عن بسام الصيرفي ، عن الحسن بن عمرو ، عن معاوية بن ثعلبة ، عن أبي ذر الغفاري ، قال : قال رسول الله (ص) لعلي : من أطاعك أطاعني ، ومن أطاعني أطاع الله ، ومن عصاك فقد عصاني.
3) خيثمة الأطرابلسي، منتخب من الأول من فوائد خيثمة الأطرابلسي.
الجزء : ( 1 ) – رقم الصفحة : ( 20 )
رقم نمبر 19- أنبأ : خيثمة ، نا : أحمد بن حازم ، أنبأ : أحمد بن صبيح القرشي ، والحكم بن سليمان الجبلي ، قالا : حدثنا : يحيى بن يعلى ، عن بسام الصيرفي ، عن الفقيمي ، عن معاوية بن ثعلبة ، عن أبي ذر ، قال : قال رسول الله (ص) لعلي (ع) : من أطاعك أطاعني ، ومن أطاعني أطاع الله ، ومن عصاك عصاني ، ومن عصاني عصى الله.
इस हदीस से पता चला कि लोगों को अली अलैहिस्सलाम की इताआत करना फ़र्ज़ है ना कि अली अलैहिस्सलाम को लोगों की बैत या इताआत करना ज़रुरी है।

