
फिरऔन की बेटी
फ़िरऔन की एक बेटी थी जिसको फुलहरी का मर्ज था। फ़िरऔन ने उसका बड़े बड़े हकीमों से इलाज करवाया। मगर वह अच्छी न हुई। आखिर फ़िरऔन ने ज्योतिषयों से उसके मुतअल्लिक पूछा तो उन्होंने बताया कि इसको शिफ़ा दरिया से मिलेगी। चुनांचे एक दिन फ़िरऔन और उसकी बीवी आसिया और फ़िरऔन की बेटी दरिया के किनारे बैठे थे कि हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम का संदूक बहता हुआ आया। जब यह संदूक फ़िरऔन के सामने लाया गया और खोला तो मूसा अलैहिस्सलाम नज़र आये जो अंगूठे को चूस रहे थे। फिरऔन की बीवी आसिया को हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम थे बड़े प्यारे लगे। उसने उन्हें उठा लिया। फिरऔन की बेटी ने हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम को देखा तो उसे भी यह नूरानी बच्चा बड़ा प्यारा लगा | उसने आपके दड्ने मुबारक की थूक मुबारक लेकर अपने बदन पर मल ली। इस थूक मुबारक के असर से फ़िरऔन की बेटी का फुलहरी का मर्ज फौरन जाता रहा। (नुजहतुल मजालिस जिल्द २ सफा २०८) सबक : अंबिया अलैहिस्सलाम का थूक मुबारक भी दाफेउल बला होता है फिर जिन लोगों को थूक बीमारी के खतरनाक जरासीम का घर हो वह उन पाक जानों की मिस्ल कैसे हो सकते हैं?